{"_id":"68cf02fd8f4e91e0b20a693d","slug":"nakur-and-rampur-teams-win-district-level-kabaddi-competition-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-159086-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में नकुड़ व रामपुर की टीम विजयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में नकुड़ व रामपुर की टीम विजयी
Sun, 21 Sep 2025 01:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 21 Sep 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान। गोचर कृषि इंटर कॉलेज के प्रांगण में शनिवार को जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले की सभी तहसीलों की सीनियर, जूनियर एवं सब जूनियर टीमों ने हिस्सा लिया। कबड्डी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रधानाचार्य राजबीर सिंह ने किया। प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में तहसील नकुड़ की टीम तथा जूनियर वर्ग एवं सब जूनियर वर्ग में तहसील रामपुर मनिहारान की टीमों को विजयी घोषित किया गया। प्रतियोगिता में टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर तालिया बटोरी। इस मौके पर सुबोध पंडित, अफजाल अहमद, मुकेश राही, कृष्णपाल सिंह, डॉ. जयराज सिंह, विनित तोमर, विजेन्द्र कुमार, सुशील कुमार, प्रधान लिपिक सुनील कुमार एव वरिष्ठ लिपिक देव प्रकाश वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन