{"_id":"60845a418ebc3ebd020bd6b7","slug":"nagar-panchayat-employees-sanitize-the-towns-saharanpur-news-mrt535882043","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पंचायत कर्मचारियों ने कस्बों को किया सैनिटाइज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पंचायत कर्मचारियों ने कस्बों को किया सैनिटाइज
विज्ञापन
छुटमलपुर रोडवेज डिपो परिसर को सैनिटाइज करते कर्मचारी
- फोटो : SAHARANPUR
रामपुर मनिहारान/चिलकाना/छुटमलपुर (सहारनपुर)। जिले के देहात में कोरोना कर्फ्यू के दौरान शनिवार को पहले दिन नगर पंचायत कर्मचारियों ने कस्बों में युद्ध स्तर पर सैनिटाइजेशन अभियान चलाया। इस दौरान गली मुहल्लों की सफाई कर चूना भी छिड़का गया।
रामपुर मनिहारान में कोरोना कर्फ्यू के दौरान शनिवार को नगर पंचायत कर्मियों द्वारा बाजार व गली मुहल्लों में सैनिटाइजेशन अभियान चलाया गया। नाले नालियों में चूने का छिड़काव भी किया गया। नगर पंचायत के ईओ आरसी मौर्य ने बताया कि रविवार को भी कस्बे में सैनिटाइजेशन अभियान युद्ध स्तर पर चलाया जाएगा। इस अभियान में पांच टैंकर लगाए गए हैं। चिलकाना में नगर पंचायत चेयरमैन अकबर कुरैशी तथा ईओ जितेंद्र राणा के नेतृत्व में कर्मचारियों ने कस्बे में छोटी बड़ी नालियों को साफ किया तथा उनमें चूने का छिड़काव किया। सफाई नायक अशोक कुमार एवं रवि सैनी की देखरेख में कस्बे को सैनिटाइज भी किया गया।
छुटमलपुर में भी अधिशासी अधिकारी वीरज त्रिपाठी की अगुवाई में नगर पंचायत की टीमों ने कोविड-19 अस्पताल फतेहपुर, रोडवेज बस स्टैंड, ज्योति किरण चौक के साथ ही सभी प्रमुख गली मुहल्लों में सैनिटाइजेशन अभियान चलाया। संजय राणा, सफाई नायक विशाल कुमार, सोनू, मोनू कुमार, प्रदीप, मांगेराम, प्रवीण, अरविंद आदि का सहयोग रहा।

रामपुर मनिहारान में मुहल्ले को सैनिटाइज करते नगर पंचायत कर्मचारी- फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन