फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Nagar Panchayat employees gave tips on making compost from waste.

Saharanpur News: नगर पंचायत कर्मचारियों ने दिए कचरे से खाद बनाने के टिप्स

Thu, 16 Oct 2025 12:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Nagar Panchayat employees gave tips on making compost from waste.
नानौता। नगर पंचायत नानौता एवं ट्रेनिंग पार्टनर मैट्रिक जीरो वेस्ट के संयुक्त प्रयास से वार्ड नंबर सात में घर-घर जाकर स्वच्छ वातावरण के विषय में लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम का उद्देश्य मोहल्ला वासियों को गीले और सूखे कचरे की पहचान कराना था। सोर्स सेग्रीगेशन (स्रोत पर कचरा पृथक्करण) एवं होम कंपोस्टिंग के माध्यम से रसोई घर के कचरे से जैविक खाद बनाकर उसे बागवानी में उपयोग करने के लिए जागरूक किया गया। टीम ने नगरवासियों को बताया कि गीले कचरे जैसे सब्जियों के छिलके, फलों के छिलके से घर पर ही खाद बनाई जा सकती है। इस खाद में सभी प्रकार के न्यूट्रिशन होते जो पौधे के ग्रोथ के लिए आवश्यक है। सूखा कचरा प्लास्टिक, कागज आदि को अलग करके रिसाइकलिंग के लिए भेजा जाए। यह प्रक्रिया न केवल पर्यावरण के लिए लाभकारी है, बल्कि एक स्वच्छ और हरित समाज की ओर बढ़ता कदम है। इस दौरान सफाई नायक अंकित चौहान, शाहदाब, अंशुल, रिचा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed