फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Nagar Nigam has tied iron wires on bridge to protect against Chinese Manjha in Saharanpur

नींद से जागा नगर निगम: चीनी मांझे से बचाव के लिए बांधे लोहे के तार, गर्दन कटकर हुई थी युवक की मौत

Sat, 17 Feb 2024 10:02 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 17 Feb 2024 10:02 PM IST
सार

Saharanpur News : सहारनपुर में चीनी मांझे से गर्दन कटकर युवक की दर्दनाक मौत हो गई थी।वहीं, इस घटना के बाद नगर निगम नींद से जाग गया है। शनिवार को चीनी मांझे से बचाव के लिए शारदानगर पुल पर लोहे के तार बांधे गए।

विज्ञापन
Nagar Nigam has tied iron wires on bridge to protect against Chinese Manjha in Saharanpur
सहारनपुर में पुलों पर लोहे के तार बांधते नगर निगम के कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर में पुलों पर चीनी मांझे से हो रहे हादसों को रोकने के लिए नगर निगम ने पुलों पर तार बांधने का काम शुरू कर दिया है। शारदानगर पुल से इसकी शुरूआत की गई है। नगर निगम द्वारा दावा किया जा रहा है कि इसके बाद कम से कम पुल पर इस तरह का हादसा नहीं होगा।

विज्ञापन


बसंत पंचमी के दिन शारदानगर पुल पर चीनी मांझे की चपेट में आने से 37 वर्षीय युवक की गर्दन कट गई थी, जिससे उसकी मौत हो गई थी। पूर्व में भी शारदानगर पुल और जिला अस्पताल पुल पर इस तरह के हादसे लोगों की जान ले चुके हैं। घटना को गंभीरता से लेते हुए नगरायुक्त ने महानगर के सभी पुलों पर रेलिंग लगाकर तार बांधने के निर्देश दिए, जिसके अगले ही दिन शनिवार से नगर निगम ने काम शुरू कर दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: टाइम बम से खलबली: स्लीपर सेल मॉड्यूल या चुनाव में दंगों की तैयारी? IB को इन सवालों के जवाबों की तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम के कर्मचारियों ने इसकी शुरूआत शारदानगर पुल से ही की है। पुल के ऊपर तार बांधे जा रहे हैं, जिससे की चीनी मांझा तारों पर ही रह जाए और राहगीरों तक ना पहुंचे। नगर निगम ने महानगर में पांच पुलों का चयन किया है, जिन पर तार बांधे जाएंगे। इनमें अंबाला रोड पुल, शारदानगर पुल, जिला अस्पताल पुल, कोर्ट रोड पुल, ढमोला पुल शामिल हैं। तार सड़क से 15 मीटर की ऊंचाई पर बांधे जा रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: BKU की पंचायत में बड़ा निर्णय: 'आंदोलन में टिकैत परिवार के एक सदस्य को खानी होगी गोली, हम पीछे नहीं हटेंगे'

नगरायुक्त संजय चौहान ने बताया कि वह मुरादाबाद में यह कार्य करके आए हैं। वहां अब पुलों पर चीनी मांझे से कटने के हादसे नहीं होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed