फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Nagal residents are troubled by waterlogging and accidents on the state highway

Saharanpur News: जलभराव, स्टेट हाईवे पर हादसों से परेशान हैं नागलवासी

Wed, 10 Apr 2024 02:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 10 Apr 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
Nagal residents are troubled by waterlogging and accidents on the state highway
नागल के भाटखेड़ी रोड ​स्थित एक घेर में चर्चा करते किसान। संवाद
सहारनपुर, नागल। लोकसभा की सहारनपुर नंबर एक सीट के लिए मतदान 19 अप्रैल को होना है। ऐसे में सियासी पारा चरम पर है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि कस्बे में जलभराव, प्राथमिक स्कूलों में गिरता शिक्षा का स्तर, स्टेट हाईवे पर ओवरब्रिज के अभाव में आए दिन हो रहीं दुर्घटनाएं इलाके की बड़ी समस्याएं हैं। जो भी इनका निराकरण कराएगा मतदाता उसे ही जनादेश देने का काम करेंगे।
विज्ञापन




मंगलवार को नागल के भाटखेड़ी रोड स्थित एक निजी प्रतिष्ठान पर कुछ किसान इकट्ठा थे जो चुनाव पर चर्चा में जुटे थे। इनमें मास्टर नारायण सिंह का कहना था कि प्राथमिक विद्यालयों का स्तर गिरा है। सरकार को चाहिए कि सरकारी स्कूलों में शिक्षा पर ध्यान दें जिससे गांव के बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने के लिए दूर नहीं जाना पड़े। वीरेंद्र सिंह कहते हैं कि कस्बे के बस स्टैंड पर पिछले काफी समय से ओवरब्रिज की मांग की जा रही है। रोज हादसे हो रहे हैं। अधिकारियों को लिखित में प्रार्थनापत्र दे दिए गए हैं। जो भी इसे बनवाने का भरोसा दिलाएगा उसे ही वोट दिया जाएगा।
विज्ञापन

निखिल त्यागी कहते हैं कि प्रत्याशी ऐसा होना चाहिए जो लोकसभा में युवाओं के लिए रोजगार के लिए चर्चा करें एवं उन्हें रोजगार देने का अवसर प्रदान करे। वहीं अनिल स्वामी कहते हैं कि बरसात होते ही कस्बे के में बाजार में जल भराव की भारी समस्या है। व्यापारियों की दुकानों में पानी भरकर उनका सामान खराब हो जाता है। बिल्लू त्यागी कहते हैं कि पांडोली रोड पर जल निकासी नहीं है जिससे सड़क बार-बार टूट जाती है वहीं सड़क के किनारे बने नाले में पानी सड़ जाता है, जिसमें मच्छर पनपते हैं और संक्रमण फैलने का खतरा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पप्पल चौधरी कहते हैं कि वर्षों पहले कस्बे में चेतना पार्क का निर्माण सरकार ने कराया था, लेकिन वह आधा अधूरा ही रह गया जिसमें झाड़ खड़े हैं। पार्क छोटे-मोटे अपराध करने वाले अपराधियों का ठिकाना बनकर रह गया हैं। सुबह सिंह मलिक कहते हैं कि कस्बे में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र है, लेकिन चिकित्सा सुविधा कुछ नहीं है। जो भी इन समस्याओं का हल करेगा उसे ही वे वोट देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed