{"_id":"5ef63b588ebc3e42dd7a2c48","slug":"nagal-kothari-drinking-water-scheme-stalled-for-a-week-saharanpur-news-mrt4883520188","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक सप्ताह से ठप पड़ी है नागल कोठारी पेयजल योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक सप्ताह से ठप पड़ी है नागल कोठारी पेयजल योजना
विज्ञापन
शाकंभरी क्षेत्र में पानी भरने के लिए लगी भीड़
- फोटो : SAHARANPUR
शाकंभरी/छुटमलपुर (सहारनपुर)। घाड़ क्षेत्र में पीने के पानी की समस्या विकराल हो गई है। बड़ी संख्या में हैंडपंप जहां खराब पड़े हैं वहीं जल निगम की पेयजल योजनाएं भी प्यास बुझाने में नाकाम साबित हो रहीं हैं। ग्रामीणों ने डीएम से स्वच्छ पेयजल मुहैया कराने की मांग की है।
सिद्धपीठ शाकंभरी परिक्षेत्र में गांव नागलमाफी स्थित नागल कोठारी जल परियोजना से सिद्धपीठ शाकंभरी देवी, भूरादेव मंदिर, नागल माफी, अलीपुर भागूवाला, मिरगपुर पांजूवाला आदि को पेयजल आपूर्ति की जाती है। इस परियोजना का नलकूप काफी समय से तकनीकी फाल्ट के चलते खराब चल रहा था। विगत 27 मई के अंक में इसका समाचार प्रमुखता से प्रकाशित करने के पांच दिन बाद इसको ठीक कर दिया गया था। परंतु यह कुछ समय चलने के बाद दोबारा से खराब हो गया। अब पिछले एक सप्ताह से पेयजल आपूर्ति ठप पड़ी है। ग्रामीण साइकिलों पर शिवालिक जल स्रोत से आ रहे दूषित पानी को लाकर अपनी और मवेशियों की प्यास बुझा रहे हैं। ग्राम प्रधान संगीत देवी, प्रधानपति संजय कुमार, कल्लू मिस्त्री, मिरगपुर पांजु वाला के ग्राम प्रधान सुमेरचंद, अलीपुर भागूवाला के प्रधान डा संजीव सैनी आदि ने जल्द ही नलकूप को ठीक करा कर पेयजल आपूर्ति सुचारु कराने की मांग की है। मुजफ्फराबाद ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम जहानपुर निवासी एवं पूर्व ग्राम प्रधान सुनील गुप्ता ने बताया कि 15 साल पहले उन्होंने सबसे पहले आसाराम चौहान के घर के सामने सरकारी इंडिया मार्का हैंडपंप लगवाया था जो पिछले कई साल से खराब पड़ा है। गांव के अन्य हैंडपंप भी भू जल स्तर नीचे चले जाने के कारण ठप हो गए हैं। विभाग इनकी मरम्मत नहीं करा रहा है। जंगल के स्रोत से जिस पाइप लाइन के माध्यम से गांव तक पानी लाया गया है वह भी क्षतिग्रस्त पड़ी है। इस कारण दूषित पानी पीना पड़ रहा है। जहानपुर निवासी अनिल उपाध्याय, प्रधान नाथीराम चौहान, डॉ. सोमप्रकाश धीमान, अनिल गुप्ता, पंचम चौहान, प्रमोद चौहान, मामराज सैनी, सतीश उपाध्याय आदि ने बताया कि ग्रामीण पेयजल की जरूरत सिंचाई के नलकूप चला कर पूरी कर रहे हैं। उन्होंने डीएम से स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की है।
जनपद की सभी पुरानी जल परियोजनाओं की मरम्मत का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। स्वीकृत होते ही कार्य शुरू करा दिया जाएगा। नागल कोठारी परियोजना के तकनीकी फाल्ट को जल्द ही सही कराकर पेयजल आपूर्ति सुचारु कराई जाएगी।
विज्ञापन
राजेंद्र सिंह परियोजना प्रबंधक जल निगम

शाकंभरी क्षेत्र में साईकिल पर पीने के लिए पानी लेकर जाता ग्रामीण- फोटो : SAHARANPUR

जहानपुर में खराब पड़ा हैंडपंप- फोटो : SAHARANPUR