फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Nagal branch of District Cooperative Bank will open today

जिला सहकारी बैंक की नागल शाखा खुलेगी आज

Mon, 26 Apr 2021 11:04 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Apr 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
Nagal branch of District Cooperative Bank will open today
नागल। पिछले करीब आठ दिनों से जिला सहकारी बैंक नागल शाखा के बंद होने के कारण सैकड़ों खाताधारक परेशान हैं। बैंक की शाखा आज (मंगलवार) को निर्धारित समय पर खुलेगी।
विज्ञापन

खाताधारक योगेंद्र पप्पू, मनोज, अनूप, राजबीर, भूरा, प्रेम, रामेंद्र, बिजेंद्र व राजू ने बताया बैंक की नागल शाखा बीती 19 अप्रैल से बंद है तथा बैंक के शटर पर 25 अप्रैल तक बैंक बंद रखने का नोटिस चस्पा किया। इस पर शाखा को बंद करने का कारण भी नहीं लिखा। 25 तारीख को भी बैंक नहीं खुला। किसानों ने बताया वर्तमान समय में शादियों का सीजन चल रहा है। इसके अलावा खेतों में नई फसलों की बुआई हेतु कीटनाशकों और बीज की खरीदारी के लिए नगदी की जरूरत होती है, लेकिन बैंक शाखा बंद होने के कारण खातेदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उधर, शाखा के प्रबंधक अमित कुमार सैनी ने फोन पर बताया कि बीते दिनों शाखा में कार्यरत दो कर्मचारियों के कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद स्टाफ की कमी के चलते बैंक को 25 अप्रैल तक बंद किया था, लेकिन बैंक की कई अन्य शाखाओं में भी कर्मचारियों के कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद स्टाफ की व्यवस्था नहीं हो पाई। उन्होंने बताया कि मंगलवार को बैंक निर्धारित समय पर खुलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed