फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Nadeem was preparing for fidayeen attack

फिदायीन हमले की तैयारी कर रहा था नदीम

Sat, 13 Aug 2022 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Nadeem was preparing for fidayeen attack
सहारनपुर। एटीएस द्वारा पकड़ा गया जैश-ए-मुहम्मद और तहरीक-ए-तालिबान का संदिग्ध आतंकी मोहम्मद नदीम फिदायीन हमले की तैयारी कर रहा था। वह देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त था। वह पाकिस्तान और अफगानिस्तान के आतंकियों के संपर्क में लगातार रहा है।
विज्ञापन

एसटीएस ने कोतवाली गंगोह क्षेत्र के गांव कुंडाकला निवासी मुहम्मद नदीम (25) पुत्र नफीस अहमद को पकड़ा है, बीते रविवार को उसके भाई तैमूर को भी एटीएस अपने साथ ले गई थी। बताया गया कि तैमूर को बाद में छोड़ दिया गया। एटीएस के मुताबिक, नदीम तहरीक-ए-तालिबान और जैश-ए-मुहम्मद के आतंकियों के सीधे संपर्क में था। आरोपी के मोबाइल फोन से एक पीडीएफ फाइल बरामद हुई है, जिसका टाइटल एक्पलोसिव कोर्स फिदायीन लिखा है, जिसमें फिदायीन हमले के तरीकों के बारे में जानकारी दी गई है। इसके अतिरिक्त नदीम के मोबाइल फोन से पाकिस्तान एवं अफगानिस्तान के जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों के साथ की गई बातचीत की चेटिंग और वॉइस मैसेज भी मिले हैं।
विज्ञापन

--
2018 से आया था संपर्क में
एटीएस के मुताबिक, नदीम के मोबाइल फोन में मिली चैट के आधार पर पता चला है कि नदीम वर्ष 2018 से आतंकी संगठन जैश-ए-मुहम्मद और तहरीक-ए-तालिबान से जुड़ा था। सोशल मीडिया के जरिये वह लगातार पाकिस्तान और अफगानिस्तान के आतंकियों से बात करता था। उसने वर्चुअल नंबर बनाने का भी प्रशिक्षण प्राप्त किया और आतंकियों को लगभग 30 से अधिक वर्चुअल नंबर बनाकर दिए। टीटीपी के आतंकी सैफुल्ला ने नदीम को फिदायीन हमले का प्रशिक्षण सोशल मीडिया के जरिए उपलब्ध कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
सरकारी भवन और पुलिस मुख्यालयों करना चाहता था हमला
नदीम ने पाकिस्तान के आतंकी सैफुल्ला से सोशल मीडिया पर प्रशिक्षण लिया। इसके बाद वह फिदायीन हमले इस्तेमाल होने वाली सामग्री एकत्र करने में जुटा था। आरोपी सरकारी भवनों और पुलिस मुख्यालयों पर फिदायीन हमला करना चाहता था।
--
पाकिस्तान और अफगानिस्तान जाने की फिराक में था नदीम
आरोपी ने एटीएस की पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। जैश ए-मुहम्मद और तहरीक-ए-तालिबान के आतंकियों ने उसे स्पेशल ट्रेनिंग के लिए पाकिस्तान आने के लिए कहा था। आरोपी वीजा लेकर पाकिस्तान जाने की भी तैयार कर रहा था। उसका मकसद पाकिस्तान में विशेष ट्रेनिंग लेने का था। वह मिस्त्र देश के माध्यम से सीरिया एवं अफगानिस्तान जाने की भी योजना बना रहा था।

--
नुपुर शर्मा की हत्या का मिला था टॉस्क
एटीएस के मुताबिक, नदीम में पूछताछ में बताया कि जैश-ए-मुहम्मद और तहरीक-ए-तालिबान के आतंकियों ने उसे नूपुर शर्मा की हत्या करने का भी टॉस्क दिया था, जिसकी वह तैयारी भी कर रहा था, लेकिन इससे पहले ही आरोपी एटीएस के हत्थे चढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed