फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   NA

Saharanpur News: शिकायत लेकर निगम पहुंचे कुत्तों और बंदरों से परेशान लोग

Wed, 01 Feb 2023 08:08 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 01 Feb 2023 08:08 PM IST
विज्ञापन
NA
नगर निगम में जनसुनवाई करती नगरायुक्त ग़जल भारद्वाज
सहारनपुर। नगर के कई क्षेत्रों में कुत्तों और बंदरों का आतंक है। परेशान लोग शिकायत लेकर मंगलवार को नगर निगम पहुंचे। जन सुनवाई शिविर में समस्या रखते हुए उन्होंने समाधान कराने की मांग नगर आयुक्त से की। शिविर में कुल 17 शिकायतें पहुंचीं, जिनमें से तीन शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

मानकमऊ के राकेश पुंडीर ने सोडियम लाइट ठीक कराने, वार्ड 68 के इमरान सैफी ने एलईडी लाइट लगवाने व आवारा कुत्तों को पकड़वाने की मांग की। आजाद कॉलोनी निवासी शहजाद मलिक ने भी आवारा कुत्तों को पकड़वाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। वार्ड 63 की शाहिन नौशाद ने गलियों के निर्माण व सीवर लाइन ठीक कराने की मांग की। शाहबहलोल कॉलोनी निवासी जीशान व मोहल्ला आली के शाकिर मलिक ने भी सीवर लाइन ठीक कराने व ढक्कन रखवाने की मांग की। नाजिरपुरा कॉलोनी निवासी विनीत कर्णवाल ने आवारा बंदरों को पकड़वाने के लिए प्रार्थनापत्र दिया। क्लेमन टाउन के सुलेख ने सड़क व नाली निर्माण, वार्ड 54 पुराना घास कांटा निवासी साजिद, वार्ड 62 पक्का बाग के आरिफ मंसूरी ने सड़क निर्माण तथा मानकमऊ के कलम सिंह धीमान ने नाला निर्माण की मांग की। वार्ड 39 के प्रदीप उपाध्याय ने स्टार पेपर मिल के निकट सड़क व नाला निर्माण, वार्ड 26 नंदपुरी निवासी बृज मोहन ने पुलिया का निर्माण कराने के लिए प्रार्थनापत्र दिए। गुरुद्वारा रोड के संजय ने पाइपलाइन डलवाने, दानिश कॉलोनी के तौकीर अहमद ने पीर माजरा में एलईडी लाइट लगवाने की मांग की। जन सुनवाई में अपर नगर आयुक्त राजेश यादव सहित सभी विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed