फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   NA

Saharanpur News: पहले दिन खुशी, आतिया, खुशबू और प्रियांशी ने जीते मुकाबले

Sat, 14 Jan 2023 12:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 14 Jan 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
NA
शिव धाम में राज्य कुराश प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी
सहारनपुर। राज्य स्तरीय कुराश प्रतियोगिता शुक्रवार से शिवधाम मंदिर के हॉल में शुरू हुई। पहले दिन कई भार वर्गों के खिलाड़ियों के बीच मुकाबले हुए। बालिकाओं में खुशी, खुशबू, प्रियांशी और आर्या सहित अन्य खिलाड़ियों ने अपने मुकाबले जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन सहारनपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद शर्मा, खेल अधिकारी अनिमेष सक्सेना, देवेश, नितिन अग्रवाल और तरुण प्रकाश भोला ने संयुक्त रूप से किया। प्रतियोगिता में प्रदेश के 20 जनपदों के 250 से अधिक खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। शुक्रवार 24 किलोग्राम भार वर्ग में आर्या चौहान पहले और यशिका दूसरे स्थान पर रही। 28 किलोग्राम भार वर्ग में ओहि चौहान ने पहला और किवाश धारिया दूसरे, 32 किलोग्राम भार वर्ग में केशवी भारद्वाज पहले और मिशिका जैन दूसरे, 36 किलोग्राम भार वर्ग में रैना माही ने पहला, दिवा झिजरिया ने दूसरा और परिधि ने तीसरा, 40 किलोग्राम भार वर्ग में खुशी पहले, कलारिश दूसरे और आस्था अग्रवाल व सृष्टि संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं। 44 किलोग्राम भार वर्ग में काव्या ने बाजी मारी। 44 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में राजनंदिन ने पहला, आतिया शाजिद ने दूसरा और जाह्नवी ने तीसरा स्थान पाया। 48 किलोग्राम भार में खुशी पहले, अनुप्रिया दूसरे और आशु तीसरे स्थान पर रही। 57 किलोग्राम भार में प्रियांशी पहले और सृष्टि दूसरे, 63 किलोग्राम भार में अंकुश पहले और मनस्वी सिंह दूसरे, 70 किलोग्राम भार में खुशबू त्यागी ने पहला और मनस्वी सिंह ने दूसरा, 78 किलोग्राम भार में भूमिका चौधरी ने पहला स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के दौरान आरके शर्मा, मंजू नयाल, मोहित दिव्यांश, अगमदीप, अजीत, अंतरिक्ष, कुलभूषण, रजत, यथार्थ, खुशबू आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed