फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   NA

Saharanpur News: सांसद ने हरोड़ा अहतमाल गांव को लिया गोद

Tue, 10 Jan 2023 12:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 10 Jan 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
NA
गागलहेड़ी। सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत सहारनपुर लोकसभा सीट से बसपा सांसद हाजी फजलुर्रहमान ने गांव हरोड़ा को गोद लिया है। कार्यक्रम में गांव के विकास की योजनाओं का खाका विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में खींचा गया।
विज्ञापन

सोमवार को गागलहेड़ी के गांव हरोड़ा अहतमाल में आयोजित कार्यक्रम में सांसद हाजी फजलुर्रहमान ने कहा कि गांव के विकास में कोई कोर कसर बाकी नहीं रखी जाएगी। कार्यक्रम में कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। इन सभी ने गांव में विकास कराने की योजनाओं को ग्रामीणों के समक्ष रखा। जल निगम से दुष्यंत कुमार ने गांव में पेयजल संबंधी कार्य को तीन महीने में पूरा करने की बात कही। पशु विभाग के अधिकारियों ने कहा कि गांव में पशुओं को टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने भूमिहीन किसानों को क्रेडिट कार्ड की योजना, केसीसी योजना, पशु दल योजना की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साल भर में गांव में तीन शिविर लगाकर पशुओं को चिकित्सा दी जाएगी। गांव में जगह चिह्नित कर महिला डेयरी स्थापित की जाएगी, जिससे महिलाओं को लाभ मिलेगा। गांव में सभी जर्जर तारों व पोल को बदलवाने की कार्य योजना भी बनाई गई।
विज्ञापन

इस दौरान राव बाबर, समाज कल्याण अधिकारी जगपाल शर्मा, पशुपालन विभाग से देवेंद्र सहगल, गन्ना विकास विभाग से वर्तिका वर्मा, रीना सिंह, रियासत अली, अभिषेक पांडेय, अमित कुमार, राजपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed