फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   ...my hem didn't get wet even with tears

Saharanpur News: ... दामन तो आंसुओं से भी मेरा नम नहीं हुआ

Mon, 12 Feb 2024 12:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Mon, 12 Feb 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
...my hem didn't get wet even with tears
देवबंद (सहारनपुर)। नवाज गर्ल्स पब्लिक स्कूल में ऑल इंडिया लेडीज मुशायरा आयोजित किया गया। जिसमें प्रख्यात महिला शायरों ने उम्दा कलाम प्रस्तुत कर श्रोताओं की खूब वाहवाही बटोरी।
विज्ञापन


मुशायरे का उद्घाटन डीआईजी अजय कुमार साहनी ने स्कूल परिसर में पौधरोपण कर किया। इसके बाद प्रख्यात शायर शबीना अदीब ने पढ़ा दामन तो आंसुओं से भी मेरा नम नहीं हुआ, दुनिया समझ रही है मुझे गम नहीं हुआ। अना देहलवी ने कहा औरत बनके जीना कोई खेल नहीं, सूरज बनकर रोज निकलना पड़ता है। मोनिका दूबे ने पढ़ा वहीं पर बैठकर अरसा गुजारु, जहां तेरी-मेरी परछाइयां हैं। निकहत अमरोहवी ने कहा उठ गया है यकीं सितारों से अब सितारों के पार देखूंगी। खुशबू शर्मा ने पढ़ा सोने और चांदी के गहने भी नहीं देखती मैं, इस कदर कीमती कपड़े भी नहीं देखती मैं। मेहनाज स्योहारवी ने कहा एक मुहब्बत ही तो है दुनिया में नफरत का इलाज, ना समझ लोगों को कैसे कोई यह समझाएगा। दानिश गजल ने पढ़ा शौखी में मैने शाख से गुल तोड़ तो लिया, फिर दिल ही दिल में मुझको नदामत बहुत हुई।
विज्ञापन


डीआईजी अजय कुमार साहनी ने कहा कि मुशायरा या कवि सम्मेलन साहित्य और संस्कृति का दर्पण है। नई पीढ़ी को साहित्य अवश्य पढ़ना चाहिए। अध्यक्षता कर रही एसडीएम अंकुर वर्मा की पत्नी मोनिका वर्मा ने बेटियों से कहा वह अच्छे से पढ़ाई करें ताकि आईएएस व पीसीएस की तैयारी करके समाज व देश की सेवा कर सकें। सीओ की पत्नी उमा सिसोदिया ने कहा कि समाज और देश की उन्नति के लिए बेटियों के कांधे पर बड़ी जिम्मेदारी है। संस्थापक व प्रख्यात शायर डाॅ. नवाज देवबंदी ने कहा कि हमारा मुशायरा सिर्फ मुशायरा नहीं बल्कि एक मिशन है। हमने इस परंपरा को नई दिशा देने की कोशिश की है। अतिथियों ने महिला शायरों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस मौके पर स्कूल के एडमिनिस्ट्रेटर अब्दुल्लाह नवाज खान, पालिकाध्यक्ष की पत्नी ऋचा गर्ग, प्रधानाचार्य फौजिया अब्दुल्लाह खान के अलावा बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed