फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Muzaffarnagar beat Shamli by 110 runs

मुजफ्फरनगर ने शामली को 110 रन से हराया

Fri, 27 May 2022 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar beat Shamli by 110 runs
सहारनपुर। यूपीसीए (उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन) के दिशा निर्देश पर अंतर जनपदीय अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को मुजफ्फरनगर और शामली के बीच मुकाबला हुआ। इसमें मुजफ्फरनगर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शामली को 110 रन के अंतर से हराया।
विज्ञापन

सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव लतीफ़उर रहमान ने बताया कि प्रतियोगिता में मंडल के तीनों जनपदों की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर एक टीम बनाई जाएगी। प्रतियोगिता के दूसरे दिन मुजफ्फरनगर और शामली के बीच मैच हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुजफ्फरनगर की टीम ने 45 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 309 रन बनाए। इनमें प्रणव शर्मा ने 51, अभिषेक ने 45, रितिक ने 44, जावेद ने 38, विश्वेंद्र ने 35, विशाल ने 34 और सार्थक ने 21 रन का योगदान दिया। शामली की ओर से तरुण ने दो विकेट झटके, जबकि रितिक, रचित और विशु को एक-एक विकेट मिला। 310 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी शामली की टीम तेजी से खेलने के प्रयास में मात्र 199 रन पर ढेर हो गई। शामली की ओर से धर्मवीर ने शतकीय पारी खेलते हुए 108 रन बनाए, जबकि शकील ने 37 रन का योगदान दिया। मुजफ्फरनगर की ओर से अभिषेक ने चार विकेट लिए, जबकि अनुज और विशु कौशिक को दो-दो विकेट मिले। लतीफ उर रहमान ने बताया कि शनिवार को मुजफ्फरनगर और सहारनपुर के बीच मुकाबला होगा। मैच के दौरान यूपीसीए के चयनकर्ता रंजीत यादव, सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन से अमर गुप्ता, रवि सिंघल, राज कुमार राजू, पाल्ली कालरा, परविंदर सिंह, योगेश गुप्ता, पुण्य गर्ग, अमित सेठी, साजिद उमर, राकेश शर्मा, सैयद मशकूर, सत्यम शर्मा, आमिर कुरैशी, राजीव गोयल टप्पू, रणधीर कपूर, विनय कुमार, सचिन सैनी, अर्जुन, रवीश राठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed