{"_id":"62f93f38c7a13f329869915f","slug":"muslims-took-out-tricolor-rally-from-jama-masjid-saharanpur-news-mrt601178068","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुस्लिमों ने जामा मस्जिद से निकाली तिरंगा रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुस्लिमों ने जामा मस्जिद से निकाली तिरंगा रैली
विज्ञापन

सहारनपुर, चिलकाना। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत रविवार को चिलकाना के मुस्लिम समाज के लोगों ने आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत जामा मस्जिद से तिरंगा रैली निकाली, जो पैठ के मैदान सुल्तानपुर के गली मोहल्लों से होती हुई बस स्टैंड पर जाकर संपन्न हुई।
रैली के माध्यम से कस्बे के मुस्लिम समाज के लोगों को अपने घर पर तिरंगा लगाने के लिए जागरूक किया गया। रैली में चेयरमैन अकबर कुरैशी ने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान एवं शान का प्रतीक है। इसलिए सभी देशवासियों का कर्तव्य है कि वह राष्ट्रध्वज का सम्मान करें और आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा फहराएं।
इस दौरान चेयरमैन अकबर कुरैशी, गुलाब कुरैशी, हाजी आरिफ कुरैशी, समाजसेवी लियाकत अली, हाजी ताहिर, हाजी इस्लाम, अब्दुल अजीज, केएस मजाहिरी, अमजद उमर, इमाम जमा मस्जिद मौलाना मुआवज, मुफ्ती अहबाब, मौलाना हारुन कासमी, मुफ्ती अब्दुल मोमिन, मुफ्ती इमरान कासमी, मुफ्ती हैदर मजाहिरी, मौलाना अब्दुल माजिद मजाहिरी, मुंतजीर, कारी बिलाल, अदनान, एहसान, इकराम ठेकेदार, हाजी मरगूब रहे।