फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Muslims stopped the horse riding of a Dalit youth

Saharanpur News: मुस्लिमों ने रुकवाई दलित युवक की घुड़चढ़ी

Mon, 02 Dec 2024 12:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Mon, 02 Dec 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
Muslims stopped the horse riding of a Dalit youth
नानौता (सहारनपुर)। क्षेत्र के गांव छछरौली में दलित परिवार ने मुस्लिम समाज के कुछ लोगों पर मकानों के सामने निकाली जा रही घुड़चढ़ी रुकवाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि उनका डीजे भी बंद करा दिया गया। पीड़ित पक्ष की तरफ से थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन

नानौता थाना क्षेत्र के गांव छछरौली निवासी नाथीराम ने तहरीर देकर बताया कि 27 नवंबर को उसके बेटे मनोज की शादी समारोह के तहत रात में रिश्तेदारों व परिजन मिलकर घुड़चढ़ी निकाल रहे थे। आरोप है कि घुड़चढ़ी जैसे ही गांव में मुस्लिम समाज के लोगों के घरों के आगे पहुंची तो छह युवकों ने घुड़चढ़ी रुकवा दी। उन्होंने डीजे भी बंद करा दिया और अपने मकानों के आगे से निकलने से भी मना कर दिया। हालांकि वहां पर मौजूद ग्रामीणों ने किसी तरह मामले को शांत कराया।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि शनिवार को शादी के बाद रस्म निभाते हुए परिजन ढोल बाजे के साथ देव स्थान पर जा रहे थे। तब भी रास्ते में आरोपियों ने फिर से ढोल बंद करवा दिया। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने उसके बेटे और उस पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। इस दौरान बचाव में आई परिवार की महिलाओं के साथ भी अभद्रता की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, मुस्लिम समाज के लोगों का कहना है कि उनके घर में बीमार बुजुर्ग हैं, जिस कारण उन्होंने डीजे की आवाज कम करने के लिए कहा था। इस तरह के बेबुनियाद आरोप गलत है।


वर्जन
मामला कई दिन पुराना है। शिकायतकर्ता पक्ष के लोग आकर मिले थे। तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। - सागर जैन, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed