{"_id":"67f573c87015960749020f56","slug":"muslims-should-not-take-to-the-streets-and-protest-madani-saharanpur-news-c-30-1-smrt1024-146734-2025-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"वक्फ संशोधन कानून: माैलाना अरशद मदनी बोले-सड़कों पर उतरकर विरोध-प्रदर्शन न करें मुसलमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वक्फ संशोधन कानून: माैलाना अरशद मदनी बोले-सड़कों पर उतरकर विरोध-प्रदर्शन न करें मुसलमान
Wed, 09 Apr 2025 03:11 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 09 Apr 2025 03:11 PM IST
सार
वक्फ संशोधन कानून को लेकर मुस्लिम समाज में भारी आक्रोश बना हुआ है। इसे लेकर जमीयत उलमा ऐ हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने समुदाय के लोगों को हिदायत दी है।
विज्ञापन
माैलाना अरशद मदनी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वक्फ संशोधन कानून को लेकर मुस्लिम समाज में भारी आक्रोश बना हुआ है। अलग-अलग प्रांतों में इसको लेकर विरोध प्रदर्शन भी किए जा रहे हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने मुल्क की आवाम (जनता) से सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन न करने की अपील की है।
विज्ञापन
विरोध जताना गलत नहीं लेकिन तरीका सही नहीं
मौलाना अरशद मदनी ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि अन्याय के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन कर आवाज बुलंद करना गलत नहीं है, लेकिन इसका तरीका सही होना चाहिए। उन्होंने आशंका जताते हुए कहा कि अगर सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया तो हो सकता है कि सांप्रदायिक ताकतें कभी भी आपको निशाना बना सकती हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें:UP News: भाजपा नेता के होटल पर छापा, 31 जुआरियों को दबोचा; 17 लाख कैश...19 लग्जरी गाड़ी जब्त; पुलिस पर भी एक्शन
विज्ञापन
माहौल के मद्देनजर सभी को चाहिए कि वह अपने जज्बातों पर काबू रखे। मौलाना मदनी ने कहा कि कहा कि शांतिपूर्वक विरोध दर्ज कराने के बहुत से तरीके हैं। कहा कि रमजान माह में ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया था।