फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Muslims came forward and started the construction of the unfinished temple

मुस्लिमों ने शुरू कराया मंदिर का निर्माण, पेश की सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल, हर कोई कर रहा प्रशंसा

Fri, 04 Oct 2019 06:48 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 04 Oct 2019 06:48 PM IST
विज्ञापन
Muslims came forward and started the construction of the unfinished temple
शाकंभरी के गांव कासमपुर में अधूरे पड़े मंदिर निर्माण को शुरु करते ग्राम प्रधान अनिल राणा एवं मुस? - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में पिछले 40 साल से चल रहे मंदिर विवाद को हिंदू और मुस्लिम समाज के लोगों ने बैठक कर निपटा लिया। मुस्लिम समाज के लोगों ने मौके पर मौजूद रहकर अधूरे मंदिर निर्माण कार्य को शुरू कराया। मुस्लिम समाज की पहल की क्षेत्रीय लोग प्रशंसा कर रहे हैं।

विज्ञापन


क्षेत्र के गांव कासमपुर में वर्ष 1980 में गड़रियों वाली बस्ती में मंदिर निर्माण का कार्य शुरू कराया। उस समय मुस्लिम समाज के लोगों ने मंदिर में प्रयुक्त भूमि को ग्राम समाज की बताकर निर्माण कार्य को रुकवाया था। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: मुस्लिम शिवभक्त ने पेश की सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल, देखें कांवड़ यात्रा के अद्भुत नजारे

विज्ञापन
विज्ञापन

40 वर्ष बाद अब फिर से ग्राम प्रधान अनिल राणा, राज कुमार ठेकेदार, रमेश, सिखपाल, यशपाल, मीतूराम, डॉ. महेंद्र एवं मुस्लिम समाज के हाजी रागिब, नसीम मूंछ, पूर्व प्रधान इनाम, शफीक अहमद, कामिल बीडीसी, इम्तियाज, वसीब, राशिद, मा. रिजवान, शहीद बीडीसी, वहीद मोटा, कल्लू ठेकेदार, जमील लुहार आदि ने मिलकर हिंदू और मुस्लिम समाज के बीच की खाई को पाटने का कार्य कर बृहस्पतिवार को गांव में सर्वसमाज की बैठक बुलाई। इसमें वक्ताओं ने कहा गांव में गड़रियों वाली बस्ती में विवाद के चलते अधूरे पड़े मंदिर निर्माण को शुरू कराया जाए। इस पर मुस्लिम समाज ने मंदिर निर्माण की स्वीकृति दे दी।

बैठक में मौजूद लोगों ने एकजुट होकर कहा मंदिर और मस्जिद पूजा का स्थान है और इसमें कोई विवाद नहीं होना चाहिए। इतना ही नहीं मुस्लिम समाज के लोगों ने कहा कि वह लोग मंदिर निर्माण में आर्थिक सहयोग के साथ जो भी सहयोग होगा, उससे पीछे नहीं हटेंगे। मुस्लिम समाज की पहल की क्षेत्रीय लोग प्रशंसा कर रहे हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed