{"_id":"65aee14df253f725fa07e577","slug":"muslim-leader-chanted-rams-name-on-life-anniversary-saharanpur-news-c-34-1-smrt1024-3574-2024-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: प्राण प्रतिष्ठा पर मुस्लिम नेता ने किया राम नाम का जाप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: प्राण प्रतिष्ठा पर मुस्लिम नेता ने किया राम नाम का जाप
Tue, 23 Jan 2024 03:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 23 Jan 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर बन्हेड़ा खास गांव स्थित आवास पर श्रीराम का जाप करते मुस्लिम राष्ट्री
देवबंद। अयोध्या में श्रीराम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर आरएसएस के घटक दल मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के विभाग संयोजक राव मुशर्रफ ने भी अपने आवास पर कार्यक्रम किया। इसमें उन्होंने श्रीराम जय राम, जय-जय राम का जाप किया। उनकी यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
बन्हेड़ा खास गांव निवासी राव मुशर्रफ पिछले काफी समय से मुस्लिम राष्ट्रीय मंच से जुड़े हुए हैं। जिसके चलते उन्हें आलोचनाएं भी झेलनी पड़ रही है। लेकिन इन सबसे बेफ्रिक राव मुशर्रफ मंच के उद्देश्य को आगे बढ़ा रहे हैं। सोमवार को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर राव मुशर्रफ ने अपने आवास पर कार्यक्रम किया। जिसमें उन्होंने श्रीराम जय राम, जय-जय राम का जाप किया। उनका राम नाम का जाप करने वामा वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें वह रामभक्ति में लीन होकर श्रीराम का जाप करते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान राव मुशर्रफ ने कहा कि अल्लाह का शुक्र का है कि अमन और चैन के साथ अयोध्या में राम मंदिर का मसला निपट गया।