सहारनपुर। नव वर्ष और राष्ट्र कल्याण की मनोकामना के साथ ही संगीतमयी हनुमान चालीसा का पाठ किया। इसके साथ ही जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए।
मोहल्ला चौंताला स्थित सिद्धपीठ प्राचीन श्री बालाजी हनुमान मंदिर में श्री बालाजी अध्यात्मिक सत्संग मंडल साधक परिवार द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसका शुभारंभ मंदिर अधिष्ठाता पंडित वासुदेव शर्मा निर्मोही ने श्री बालाजी महाराज को चोला अर्पित कर किया। इसके पश्चात मुख्य अतिथि महापौर संजीव वालिया, नगर आयुक्त ज्ञानेंद्र सिंह, नगर विधायक संजय गर्ग व पूर्व विधायक राजीव गुंबर का स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि 2019 में वैश्विक महामारी कोरोना की वजह से पूरा विश्व कष्ट झेल रहा है। प्रभु से प्रार्थना है कि नव वर्ष 2021 सबके जीवन में खुशियां लेकर आए और कोरोना से लोगों को निजात मिले। इसके साथ ही उन्होंने किसी प्रकार से प्रकृति का दोहन न करने की अपील की और स्वच्छता अभियान में सहयोग करने का आह्वान किया।
इस दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, पूर्व ब्लाक प्रमुख मुकेश चौधरी, पवन गोयल, मान सिंह जैन, अनिल अग्रवाल, मुकेश चौरसिया, विश्वनाथ गोयल, नवीन गर्ग, संजय कर्णवाल, अनिल अग्रवाल, राजा सेठ, सतीश सिंघल, गोपाल वर्मा, प्रवीण अरोड़ा, सौरभ गर्ग, आशु गोयल, दीपक अग्रवाल, ब्रिजेश जोशी, मनमोहन शर्मा, सुरेंद्र मोहन शर्मा, राकेश मोहन शर्मा मौजूद रहे।