फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Murder report filed against 12 policemen in Zeeshan murder case

Saharanpur: जीशान हत्याकांड में 12 पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज, पुलिस मुठभेड़ में गई थी जान

Sun, 22 Jan 2023 08:24 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 22 Jan 2023 08:24 PM IST
सार

रविवार को कोतवाली देवबंद में सीजेएम कोर्ट के आदेश पर उपनिरीक्षक ओमबीर सिंह, यशपाल सिंह, असगर अली, हैड कांस्टेबल सुखपाल सिंह, हैड कांस्टेबल कुंवर भरत सिंह, प्रमोद कुमार, विपिन कुमार, नीटू यादव, बृजेश कुमार, देवेंद्र, राजवीर सिंह और अंकित कुमार के विरुद्ध षडयंत्र रचने और हत्या करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
Murder report filed against 12 policemen in Zeeshan murder case
यूपी पुलिस - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

सहारनपुर के देवबदं क्षेत्र के थीतकी गांव में सवा साल पुलिस मुठभेड़ के दौरान हुई जीशान हैदर की मौत के मामले में पुलिसकर्मियों पर शिकंजा कस गया है। सीजेएम कोर्ट के आदेश पर कोतवाली देबवंद में तीन उपनिरीक्षकों सहित 12 पुलिसकर्मियों के विरुद्ध षडयंत्र और हत्या करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज हुई है।

विज्ञापन


रविवार को कोतवाली देवबंद में सीजेएम कोर्ट के आदेश पर उपनिरीक्षक ओमबीर सिंह, यशपाल सिंह, असगर अली, हैड कांस्टेबल सुखपाल सिंह, हैड कांस्टेबल कुंवर भरत सिंह, प्रमोद कुमार, विपिन कुमार, नीटू यादव, बृजेश कुमार, देवेंद्र, राजवीर सिंह और अंकित कुमार के विरुद्ध षडयंत्र रचने और हत्या करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। इनके अलावा कई अन्य धाराएं भी लगाई गई हैं। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि अदालत के निर्देश पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


यह था मामला
पांच सितंबर 2021 को गांव थीतकी में गोकशी की सूचना पर पुलिस जंगल में पहुंची थी। मुठभेड़ के दौरान जीशान हैदर के पैर में गोली लगने से वह गंभीर रुप से घायल हो गया था, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई थी। पुलिस का दावा था कि भागते समय जीशान के हाथ में तमंचा था, जिससे चली गोली उसके पैर में लगी और दहशत के चलते उसकी मौत हो गई थी, जबकि इस मामले में मृतक की पत्नी अफरोज ने पुलिस के दावे को झूठा बताते हुए आरोप लगाया था कि पुलिस ने पूछताछ के लिए पति को घर से बुलाकर ले गई थी, जिसको जंगल में ले जाकर गोली माकर हत्या कर दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अफरोज ने मामले में केंद्रीय गृहमंत्री सहित मुख्यमंत्री, राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग और मानवाधिकार आयोग में इंसाफ की गुहार लगाई थी। वहीं, अदालत में पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए प्रार्थना पत्र दाखिल किया था। सीजेएम कोर्ट ने सुनवाई करते हुए पुलिसकर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने और 24 घंटे में पुलिस को आख्या प्रस्तुत करने आदेश दिए थे।

जीशान के मामले में नामजद हैडकांस्टेबल को हुआ ब्रेन हैमरेज
जीशान हत्याकांड के मामले में नामजद हैडकांस्टेबल ब्रेन हेमरेज हो गया, जिसे शहर के एक निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। हैड कांस्टेबल सुखपाल सिंह (53) गोपाली पुलिस चौकी पर तैनात है। शुक्रवार की रात सुखपाल को ब्रेन हेमरेज हो गया, जिसके चलते शहर के एक निजी अस्पताल में सुखपाल को भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों ने सुखपाल सिंह को आईसीयू में रखा हुआ है। क्योंकि, हालत नाजुक बनी है। पुलिस के मुताबिक, जीशान हैदर की मौत के मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश के बाद से सुखपाल तनाव था, जिसके चलते उसको ब्रेन हैमरेज हुआ है। एसपी देहात सूरज राय ने बताया कि सुखपाल एक अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनका उपचार चल रहा है। सुखपाल को ब्रेन हैमरेज हुआ है।

यहां तैनात हैं उपनिरीक्षक, हो सकती है निलंबन की कार्रवाई
जीशान हैदर की मौत के मामले में नामजद किए उपनिरीक्षक अलग-अलग जगहों पर तैनात हैं। उपनिरीक्षक यशपाल सिंह बड़गांव थाना में तैनात हैं, जबकि असगर अली बादशाही बाग और ओमबीर सिंह की चुनाव सेल में तैनात है। वहीं, सूत्र बताते हैं कि नामजद 12 पुलिसकर्मियों को निलंबित किए जाने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है, जिनको जल्द निलंबित किया जा सकता है। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा का कहना है कि जांच चल रही है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।

इंसाफ की लड़ाई जारी रहेगीः अफरोज
मृतक जीशान हैदर की पत्नी अफरोज ने कहा कि जिसने गलत किया, उसको सजा मिलनी चाहिए। वह रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए जाने पर अदालत का आभार जताती हैं। उनकी इंसाफ की लड़ाई जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed