फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Munshi Premchand's literature is giving direction to the society

समाज को दिशा देने वाला है मुंशी प्रेमचंद का साहित्य

Fri, 31 Jul 2020 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Munshi Premchand's literature is giving direction to the society
डा विष्णुकांत शुक्ल - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। मुंशी प्रेमचंद हिन्दी और उर्दू के महान भारतीय लेखकों में से एक हैं। उनके साहित्य की प्रासंगिकता बरकरार है, मगर विडंबना है कि अधिकांश युवा उनकी रचना तथा पात्रों के बारे में नहीं जानते। आलम यह है कि महाविद्यालयों में बीए करने वाले विद्यार्थियों में 50 फीसदी छात्र ही हिंदी विषय का चयन करते हैं। इसकी पुष्टि जेवी जैन कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. राकेश ने भी की है। हिन्दी के विद्यार्थियों में से 70 फीसदी विद्यार्थी ऐसे हैं, जो हिन्दी में 35 से 50 फीसदी तक नंबर लाते हैं।
विज्ञापन

साहित्य हमेशा प्रासंगिक होता है: डॉ. शुक्ल
जेवी जैन कॉलेज के हिन्दी विभाग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. विष्णुकांत शुक्ल का कहना है कि साहित्य हमेशा प्रासंगिक ही होता है। समाज में जो भी उथल-पुथल मची है वह इसी वजह से है क्योंकि युवा साहित्य से दूर हो गए हैं। मुंशी प्रेमचंद के गोदान, बड़े घर की बेटी, नमक का दरोगा आदि उपन्यास इसके उदाहरण हैं।
विज्ञापन

प्रेमचंद ने विसंगतियों पर चोट की : डॉ. सिंह
राजकीय महाविद्यालय छपरौली के पूर्व प्राचार्य एवं वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. एन सिंह का कहना है कि मुंशी प्रेमचंद का साहित्य सामाजिक और सांस्कृतिक दस्तावेज है। प्रेमचंद ग्रामीण विसंगतियों के कथाकार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेमचंद का साहित्य अमर है: डॉ. चंद्रा
जेवी जैन कॉलेज के हिन्दी विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. राकेश चंद्रा का कहना है कि मुंशी प्रेमचंद के उपन्यास सामाजिक अव्यवस्थाओं और विसंगतियों पर प्रहार करते हैं। जब तक समाज में विसंगतियां रहेंगी उनका साहित्य प्रासंगिक रहेगा। समाज खासकर युवाओं को उनके साहित्य को पढ़ने की जरूरत है।

डा राकेश चन्द्रा

डा राकेश चन्द्रा- फोटो : SAHARANPUR

डा एनसिंह

डा एनसिंह- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed