फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Municipality reached Shabnur with the biggest victory in the youngest age

Saharanpur News: सबसे कम उम्र में सबसे बड़ी जीत के साथ पालिका पहुंची शबनूर

Tue, 16 May 2023 02:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 May 2023 02:04 AM IST
विज्ञापन
Municipality reached Shabnur with the biggest victory in the youngest age
जिले में सबसे कम उम्र की सभासद शबनूर अपने पति सलीम के साथ
सबसे युवा सभासद :
विज्ञापन

-------------



अमर उजाला ब्यूरो

मुजफ्फरनगर। पालिका चुनाव के नतीजों में कई रिकॉर्ड भी बने है। शहर के वार्ड 42 से चुनाव जीतकर सभासद बनीं शबनूर की उम्र सिर्फ 21 साल है। वह 3185 वोट से जीतकर सभासद चुनी गई है।

पालिका के विस्तार के बाद सुजडू गांव को नगर क्षेत्र में शामिल किया गया है। सुजडू द्वितीय वार्ड में भाजपा, कांग्रेस समेत अन्य दलों के उम्मीदवारों के बीच 21 साल की गृहिणी शबनूर ने चुनाव लड़ा। किसान परिवार की बहू ने रिकॉर्ड जीत दर्ज की। शबनूर को 4208 वोट हासिल हुए, जबकि दूसरे स्थान पर रहीं फिरदौस को 1023 वोट मिले। भाजपा की अफरोज को 437 मतों से ही संतुष्ट होना पड़ा। कांग्रेस की सरिता उर्फ सादिया को
विज्ञापन

70 वोट ही हासिल हुए हैं। सभासद शबनूर के शौहर सलीम ने बताया कि परिवार ने पहले बीडीसी का चुनाव लड़ा था, जिसमें वह हार गए थे।

इनकी उम्र भी 30 साल से कम

मुजफ्फरनगर और खतौली पालिका में ऐसे कई सभासद जीतकर पहुंचे हैं, जिनकी उम्र तीस साल से कम है। खतौली में विकास कौशिक, सद्दाम, दानिश, मुजफ्फरनगर में शिवम, पूजा, सिसौली में रोहित, उपेंद्र चौधरी, नीशू, संगीता भी कम उम्र में ही सभासद चुन लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed