फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Municipal elections will be held with 1106 EVMs

Saharanpur News: 1106 ईवीएम से होगा नगर निगम का चुनाव

Fri, 14 Apr 2023 01:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 14 Apr 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
Municipal elections will be held with 1106 EVMs
सहारनपुर। नगरीय निकायों के चुनाव की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। नगर निगम में ईवीएम और अन्य 11 नगर निकायों में मतपत्रों के माध्यम से मतदान होगा। नगर निगम के 553 मतदेय स्थलों पर कम से कम 1106 ईवीएम का प्रयोग होगा। इसके अलावा करीब 112 ईवीएम रिजर्व में रहेंगी।
विज्ञापन


नगरीय निकाय चुनाव की कवायद ने गति पकड़ ली है। चुनावों को लेकर प्रशासनिक तैयारियां अंतिम चरण में हैं। जनपद में एक नगर निगम, चार नगर पालिका और सात नगर पंचायतें हैं। इनमें अभी नामांकन की प्रकिया चल रही है। इनमें से नगर निगम में मतदान के लिए ईवीएम का प्रयोग होगा, जबकि नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में मतपत्रों से मतदान कराया जाएगा। निर्वाचन कार्यालय ने नगर निगम के मतदान के लिए ईवीएम का इंतजाम कर रखा है।
विज्ञापन

सहायक निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि जनपद के 12 नगरीय निकायों में से सिर्फ नगर निगम में ही ईवीएम का प्रयोग होगा। अन्य 11 नगर निकायों में मतपत्रों से मतदान होगा। हमारे पास पर्याप्त ईवीएम हैं। नगर निगम में 141 मतदान केंद्र और 553 मतदेय स्थल हैं। इस हिसाब से मतदान के लिए करीब 1106 ईवीएम का प्रयोग होगा। सही स्थित नाम वापसी के बाद ही स्पष्ट होगी। निर्वाचन कार्यालय के पास 2100 कंट्रोल यूनिट और 3200 बैलेट यूनिट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह प्रपत्र भी जमा करने होंगे

सहारनुपर। सहायक निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि नगर निगम चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को नामांकन के समय अन्य कई कागजात जमा करने होंगे। आरक्षित सीट पर प्रत्याशियों को जाति प्रमाण पत्र देना होगा। आपराधिक एवं चल/अचल संपत्ति का विवरण, नगर निकाय का अदेयता प्रमाणपत्र, दो रंगीन पासपोर्ट साइज और दो डाक टिकट साइज फोटो, जमानत धनराशि (चालान रसीद), बैंक पासबुक की छाया प्रति (नया खाता), आधार कार्ड की छाया प्रति आदि नामांकन के समय जमा करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed