फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Municipal elections: Whose head will be crowned, decision today

निकाय चुनाव: किसके सिर होगा ताज, फैसला आज

Sat, 13 May 2023 12:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 May 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Municipal elections: Whose head will be crowned, decision today
- सीसीटीवी से रखी जाएगी मतगणना की निगरानी
विज्ञापन

- 105 वीडियोग्राफर रखेंगे मतगणना पर नजर
- 210 मेजों पर होगी निकाय चुनावों की मतगणना
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। जनपद के नगर निगम सहित सभी 12 नगरीय निकायों की होने वाली मतगणना में शनिवार यानि आज 1493 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। इसके लिए कड़ी सुरक्षा के बीच पांच स्थानों पर मतगणना होगी। नगर निगम के प्रत्याशियों की मतगणना के लिए 70 और नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के लिए 140 मेज लगेंगी। मतगणना स्थल की निगरानी के लिए सीसीटीवी लगाए गए हैं। इसके अलावा मतगणना की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। दो मेज को कवर करने के लिए एक वीडियोग्राफर रहेगा।
शनिवार को सुबह आठ बजे से शुरू होने वाली नगरीय निकायों चुनाव की मतगणना के लिए सभी व्यवस्थाएं चॉक चौबंद कर दी गई हैंं। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना होगी। नगर निगम और नगर पंचायत चिलकाना के प्रत्याशियों को मिले वाेटों की गिनती दिल्ली रोड स्थित रेनबो पब्लिक स्कूल में होगी। अन्य नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों की मतगणना चार अन्य स्थानों पर होगी। सभी मतगणना स्थलों पर निगरानी के लिए सीसीटीवी लगाए गए हैं। इसके अलावा 105 वीडियोग्राफर भी मतगणना को कैमरे में कैद करेंगे। इसके लिए प्रत्येक दो टेबल पर एक वीडियोग्राफर रहेगा। एक प्रत्याशी का एक मेज पर एक मतगणना अभिकर्ता रहेगा।
विज्ञापन


-------

मतगणना स्थल पर नहीं ले जा सकेंगे मोबाइल फोन

उप जिला निर्वाचन अधिकारी रजनीश कुमार मिश्र ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतगणना स्थलों पर सिर्फ नोट बुक और बॉल पेन ही ले जा सकेंगे, जबकि अस्त्र शस्त्र, माचिस, बीडी, सिगरेट, पान, गुटका, मोबाइल फोन, वीडियो कैमरा, स्मार्ट वॉच, इयरफोन, अटैची, ब्रीफकेस और पानी की बोतल ले जाना प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



-------
महापौर सहित 12 अध्यक्ष पदों के 106 प्रत्याशी
नगर निगम में महापौर पद के लिए आठ उम्मीदवार हैं। इनमें भाजपा के डॉ. अजय कुमार, बसपा की खतीजा मसूद, सपा के नूर हसन मलिक, कांग्रेस के प्रदीप वर्मा और आम आदमी पार्टी के सहदेव सिंह शामिल हैं। इनके साथ ही आशिक अली, फतमा बेगम और शबनम निर्दलीय उम्मीदवार है। इनके अलावा 70 वार्डों के लिए 397 पार्षद पद के उम्मीदवार भी चुनावी मैदान में हैं। 11 नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में अध्यक्ष पदों के लिए 98 और सदस्य पदों के लिए 990 उम्मीदवार हैं।
--------
- नगरीय निकायों के मतगणना स्थल --
निकाय मतगणना स्थल
नगर निगम रेनबो पब्लिक स्कूल सहारनपुर
नगर पालिका देवबंद गोकुलचंद रहती देवी राजकीय इंटर कालेज देवबंद
नगर पालिका नकुड़ केएलजीएम इंटर काॅलेज नकुड़
नगर पालिका गंगोह केएलजीएम इंटर काॅलेज नकुड़
नगर पालिका सरसावा केएलजीएम इंटर काॅलेज नकुड़
नगर पंचायत अंबेहटा पीर केएलजीएम इंटर काॅलेज नकुड़
नगर पंचायत तीतरों केएलजीएम इंटर काॅलेज नकुड़
नगर पंचायत रामपुर मनिहारान गोचर कृषि इंटर काॅलेज रामपुर मनिहारान
नगर पंचायत नानौता गोचर कृषि इंटर कॉलेज रामपुर मनिहारान
नगर पंचायत बेहट तहसील परिसर बेहट
नगर पंचायत छुटमलपुर तहसील परिसर बेहट
नगर पंचायत चिलकाना रेनबो पब्लिक स्कूल सहारनपुर
----------
---- मतगणना टेबल, मतगणना कर्मी ----
निकाय मतगणना टेबल मतगणना कर्मी
नगर निगम 70 308
नगर पालिका देवबंद 24 130
नगर पालिका नकुड़ 10 55
नगर पालिका गंगोह 26 145
नगर पालिका सरसावा 10 55
नगर पंचायत अंबेहटा पीर 06 35
नगर पंचायत चिलकाना 06 35
नगर पंचायत नानौता 12 65
नगर पंचायत बेहट 12 65
नगर पंचायत तीतरों 06 35
नगर पंचायत रामपुर मनिहारान 16 90
नगर पंचायत छुटमलपुर 12 65
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed