{"_id":"60144f8c8ebc3e5bb50f4d3a","slug":"municipal-councilors-dumped-debris-in-front-of-company-office-saharanpur-news-mrt5228141164","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्षदों ने मलबा रेहड़े में भरकर कंपनी के दफ्तर के सामने डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्षदों ने मलबा रेहड़े में भरकर कंपनी के दफ्तर के सामने डाला
विज्ञापन
गोविन्द नगर के एसटीपी कार्यालय पर कूडा मलवा लेकर कार्यालय जाते पार्षद
- फोटो : SAHARANPUR
पार्षदों ने मलबा रेहड़े में भरकर कंपनी के दफ्तर के सामने डाला
सहारनपुर। नगर निगम के वार्ड 24 में संबंधित कंपनी द्वारा सीवर का मलबा सड़कों से नहीं हटाने से नाराज पार्षदों ने शुक्रवार को खुल रेहड़ा थाम लिया। रेहड़े में मलबा भरकर कंपनी के दफ्तर के सामने डाल दिया सूचना मिलते ही निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे। कंपनी ने मलबा हटाने के लिए तीन दिन का समय मांगा है।
स्थानीय पार्षद पुनीत चौहान ने बताया कि नगर निगम ने सीवर का ठेका एक निजी कंपनी को दिया हुआ है। उनके वार्ड की गलियों में जगह-जगह सीवर का सीमेंट का मलबा गलियों में छोड़ा गया है। लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। वह 16 दिन से इसकी शिकायत नगर निगम और संबंधित कंपनी से कर रहे हैं। मगर कोई समाधान नहीं हो पा रहा है। ऐसे में मजबूरन उन्हें शुक्रवार को रेहड़ा उठाना पड़ा। उन्होंने पार्षद कार्तिक चौहान, संजय गर्ग, कलम सिंह, मुकेश गक्कड़ आदि को साथ लेकर खुद फावड़े से मलबा रेहड़ों में भरा और उसे लेकर कंपनी के दफ्तर पर पहुंचे। दफ्तर के गेट पर मलबा डालने के साथ ही कंपनी के खिलाफ हंगामा किया। सूचना मिलते ही नगर निगम के जलकल विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। इस दौरान निगम अधिकारियों और कंपनी के अधिकारियों के बीच वार्ता हुई। कंपनी ने तीन दिन में गलियों को साफ करने का आश्वासन दिया है। यदि तीन दिन में समस्या का समाधान नहीं होता है तो पार्षद आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

गोविन्द नगर के एसटीपी कार्यालय पर कूडा मलवा लेकर कार्यालय पर गिराते पार्षद- फोटो : SAHARANPUR