फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Municipal corporation's hammer came down on toilets built on drains

Saharanpur News: नाले पर बने शौचालयों पर चला नगर निगम का हथौड़ा

Sun, 01 Jun 2025 12:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 01 Jun 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Municipal corporation's hammer came down on toilets built on drains
निगम में धरना देते डेयरी संचालक
सहारनपुर। खानआलमपुरा के निकट टीचर्स कॉलोनी में नाले पर बने शौचालयों पर शनिवार को नगर निगम का हथौड़ा चला। जनसुनवाई में आई शिकायत के बाद नगर निगम ने यह कार्रवाई की और शौचालयों को ध्वस्त कराया।
विज्ञापन

प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल एचबी गुरुंग ने बताया कि टीचर्स कॉलोनी में कुछ लोगों ने नाले पर कब्जा कर पक्के शौचालय बनाए हुए थे। इसकी शिकायत जनसुनवाई में आई थी। अधिकारियों के निर्देश पर मौका मुआयना किया गया, जिसमें शौचालय वास्तव में नाले पर बने पाए गए। अतिक्रमणकारियों को शौचालय खुल हटवा लेने के लिए दो बार नोटिस जारी किए जा चुके थे, लेकिन उन्होंने गंभीरता से नहीं लिया।
विज्ञापन

नगर आयुक्त के निर्देश पर शनिवार को निगम की टीम ने पहुंचकर शौचालयों को ध्वस्त कराया। कार्रवाई करने वाली टीम में नगर निगम के संपत्ति सुरक्षा अधिकारी हरिप्रकाश कसाना, सफाई निरीक्षक अमित तोमर, प्रवर्तन दल के कैप्टन नरेश, सूबेदार प्यार सिंह, हेमराज के अलावा रणदीप, पवन, विक्रम और नवाबुद्दीन शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed