{"_id":"657f4d73f6fcf2a1bd0c16e4","slug":"municipal-corporation-will-revive-and-beautify-the-ponds-saharanpur-news-c-30-1-smrt1052-14843-2023-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: तालाबों को पुनर्जीवित कर उनका सुंदरीकरण करेगा नगर निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: तालाबों को पुनर्जीवित कर उनका सुंदरीकरण करेगा नगर निगम
Mon, 18 Dec 2023 01:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Mon, 18 Dec 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। अनदेखी के कारण कब्जों में दबे और कचरे आदि से बदहाल हुए तालाबों को पुनर्जीवित किया जाएगा। नगर निगम ने एक योजना तैयार की है, जिसमें तालाबों की सफाई कराने के साथ ही उनका सुंदरीकरण किया जाएगा। इसके अलावा तालाबों के चारों ओर वाकिंग ट्रैक बनाया जाएगा, जिसका इस्तेमाल नागरिक सुबह-शाम टहलने के लिए कर सकेंगे।
नगर निगम क्षेत्र में कुल 160 तालाब हैं, जिनमें से ज्यादातर लावारिस हालत में हैं। इनमें से अनेक पर लोगों ने कब्जे कर मकान तक बना लिए हैं, जबकि कई तालाबों पर खेती तक हो रही है। दो वर्ष पहले नगर निगम ने तालाबों के जीर्णोद्धार के लिए तालाबों का चयन किया था। नवादा स्थित तालाब सहित कई तालाबों पर काम भी हुआ था, लेकिन बजट आदि के अभाव में अभियान छूट गया। वर्तमान में 130 से अधिक तालाब ऐसे हैं, जिन पर काम करने की जरूरत है।
ऐसे में महापौर डॉ. अजय कुमार ने तालाबों को पुनर्जीवित करने तथा उनके सुंदरीकरण के लिए योजना तैयार करने के निर्देश निर्माण विभाग के अधिकारियों को दिए हैं। पहले चरण में पांच ऐसे तालाबों को चिह्नित करने को कहा गया है, जो प्रमुख तालाब हैं और उनको पुनर्जीवित किए जाने की जरूरत है। यदि तालाबों पर किसी प्रकार का कब्जा है तो वह हटाया जाएगा। यदि उनमें कचरा आदि डालकर पाटे गए हैं तो उनकी खोदाई कराई जाएगी। साथ ही चारों ओर टहलने के लिए ट्रैक बनाया जाएगा, जिस पर इंटरलॉकिंग टाइल्स बिछाई जाएंगी।
विज्ञापन
-- -- --
अमर उजाला ने उठाया था मामला
महानगर में तालाबों की बदहाली को लेकर अमर उजाला समय समय पर समाचार प्रकाशित करता रहा है। 12 नवंबर के संस्करण में अमर उजाला ने कैसे हो भूगर्भ जल रिचार्ज, बदहाल हैं महानगर के तालाब शीर्षक से प्रमुखता के साथ समाचार प्रकाशित किया था। जिसके बाद नगर निगम ने तालाबों को अपनी प्राथमिकता में लिया।
वर्जन
महानगर में बड़ी संख्या में तालाब हैं, जिनको पुनर्जीवित किया जाना है। इसके लिए बड़े स्तर पर अभियान शुरू कर रहे हैं।
-डॉ. अजय कुमार, महापौर