फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Municipal Corporation will renovate nine more ponds

नगर निगम नौ और तालाबों का करेगा जीर्णोद्धार

Mon, 28 Feb 2022 11:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 11:50 PM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation will renovate nine more ponds
सहारनपुर। नगर निगम सहारनपुर महानगर के नौ और तालाबों का जीर्णोद्धार और सुंदरीकरण करा रहा है। इससे पहले 13 तालाबों का जीर्णोद्धार कराया जा चुका है। जीर्णोद्धार के बाद तालाबों की देखरेख की जिम्मेदारी ग्रामीणों को दी जा रही है, जिनके बीच वाटर यूजर ग्रुप बनाए गए हैं।
विज्ञापन

नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि सहारनपुर में भू-जल स्तर ऊंचा उठाने तथा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महानगर के सभी तालाबों का जीर्णोद्धार कराने का कार्य शुरू कर दिया गया है। इससे महानगर में इको सिस्टम विकसित होगा और वायु की गुणवत्ता में भी सुधार होगा। उन्होंने बताया कि आईटीसी मिशन सुनहरा कल और पानी संस्थान के सहयोग से चरणबद्ध ढंग से यह कार्य किया जा रहा है। पहले चरण में 13 तालाबों का जीर्णोद्धार करते हुए उनका सुंदरीकरण कराया जा चुका है। पानी संस्थान के आदिल रशीद व पर्यावरणविद् धनेश कुमार ने बताया कि जिन तालाबों का सुंदरीकरण कराया जा चुका है उनमें गांव चकहरेटी में तीन, मढ़, मानकमऊ व हलालपुर में दो-दो, तथा दरामिलकाना, सड़क दूधली, रामनगर व ग्वालिरा में एक-एक तालाब शामिल है। दूसरे चरण में चकहरेटी, हलालपुर, दराशिवपुरी, दराआली व चिरूकी में तालाबों के जीर्णोद्धार का कार्य 50 प्रतिशत से अधिक किया जा चुका है, जबकि हसनपुर कदीम, कुम्हार हेड़ा, सांवलपुर नवादा व दराआली में चार तालाबों पर अभी कार्य शुरू किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed