फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Municipal Corporation will prepare Waste to Wonder Park from sorted waste

Saharanpur News: छांटे गए कचरे से वेस्ट टू वंडर पार्क तैयार करेगा नगर निगम

Sat, 13 May 2023 12:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 13 May 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation will prepare Waste to Wonder Park from sorted waste
सहारनपुर। नगर निगम घरों से कचरा लेकर उसकी छंटाई करेगा। कचरे से निकलने वाली वेस्ट चीजों से वेस्ट टू वंडर पार्क विकसित करेगा। इसके तहत कचरे को आकर्षण के रूप में चौराहों पर सजाया जाएगा। इस संबंध में प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी/सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम ने शुक्रवार को सफाई निरीक्षकों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

महानगर में पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने के लिए नगर आयुक्त गजल भारद्वाज ने कईं तरह के कदम उठाने के निर्देश अधिकारियों को दिए हुए हैं। इसी क्रम में प्रत्येक वार्ड में नई शुरूआत होने जा रही है। प्रत्येक वार्ड में थ्री आर (रीड्यूज-रीसाइकिल-रीयूज) सेंटर बनाए जाएंगे। यहां घरों से कचरा लाकर इकट्ठा किया जाएगा। उक्त कचरे का छंटाई की जाएगी, जिसमें से निकलने वाली बेकार चीजों से वेस्ट टू वंडर पार्क विकसित किए जाएंगे। इन सेंटरों का उद्देश्य दुकानों-मकानों से उत्पादित कचरे का उचित प्रबंधन कर कूड़ाघरों और एमआरएफ सेंटरों से कचरे को भार को कम करना भी रहेगा। शुक्रवार को हुई बैठक में सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम सफाई निरीक्षकों को पूरी कार्ययोजना से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि पहले चरण में पैरामाउंट, ग्रीन पार्क कॉलोनी, भगवती कॉलोनी और ऑफिसर्स कॉलोनी सहित 12 जगहों पर थ्री आर सेंटर बनेंगे। थ्री आर सेंटरों पर कचरे को तीन श्रेणियों में बांटा जाएगा। आम नागरिकों को भी थ्री आर के सिद्धांत को समझाया जाएगा कि वह कैसे अपने घर के कचरे को अलग अलग कर उसमें से इस्तेमाल की चीजों को निकाल सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed