फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Municipal Corporation will prepare paint with many properties from cow dung

Saharanpur News: गोबर से कई खूबियों वाला पेंट तैयार करेगा नगर निगम

Sun, 17 Sep 2023 01:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Sep 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation will prepare paint with many properties from cow dung
-नवादा रोड पर तैयार किए गए भवन में अगले महीने इंस्टॉल की जाएगी मशीन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। नगर निगम मां शाकुंभरी कान्हा उपवन गोशाला से निकलने वाले गोबर से एक नहीं, बल्कि कई खूबियों वाला पेंट तैयार करेगा। यह पेंट बड़े ब्रांड के मुकाबले सस्ता तो होगा ही, साथ ही इससे शरीर को किसी प्रकार का नुकसान तो होगा ही नहीं, बल्कि यह एंटी बैक्टिरियल और एंटी फंगल भी होगा।
नवादा रोड पर नगर निगम द्वारा मां शाकुंभरी कान्हा उपवन गोशाला का संचालन किया जा रहा है। नगर निगम गोशाला को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई कदम उठा रहा है। इनमें एक ओर जहां गोमूत्र से गोनाइल यानी फिनाइल तैयार किया जा रहा है। वहीं गोबर गैस से जनरेटर चलाकर बिजली उत्पादित कर रहा है, जो गोशाला के काम आती है। इसके अलावा गोबर से कंडे, धूप बत्ती आदि बनाकर बेचता है।
विज्ञापन

गोशाला में 200 से अधिक गोवंश है, जिनसे प्रतिदिन कई क्विंटल गोबर निकलता है। इस गोबर का बड़ा हिस्सा किसानों को बेचा जाता है, जिसका इस्तेमाल किसान खेतों में खाद के रूप में करते हैं। अब नगर निगम ने गोबर से कंडे और धूप बत्ती बनाने के साथ ही पेंट बनाने का भी निर्णय लिया है। इसके लिए नगर निगम प्लांट तैयार कर रहा है। नवादा रोड पर गोशाला से पहले बड़ा भवन बनाया गया है। मशीनें भी खरीद ली गई हैं, जिनको इंस्टॉल करने के बाद प्लांट को चालू किया जाएगा। इससे होने वाली आय को गोशाला में पल रहे गोवंश पर खर्च किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
गोबर से तैयार होने वाले पेंट के फायदे
नगर निगम के पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डॉ. संदीप मिश्रा ने बताया कि गोबर से तैयार होने वाले पेंट में हैवी मेटल्स नहीं होंगे। इसके अलावा यह इको फ्रेंडली, विषैला नहीं होगा, एंटी फंगल होगा यानी इससे त्वचा पर किसी प्रकार के दुष्प्रभाव नहीं होंगे। यह गंधहीन, आंखों में जलन नहीं करने वाला, हीट प्रोटेक्टिव यानी गर्मी को भवन के भीतर प्रवेश नहीं करने देगा। साथ ही अन्य बड़े ब्रांड के मुकाबले यह सस्ता होगा।
----
पेंट बनाने में होगा इनका इस्तेमाल
पेंट बनाने के लिए 20 से 30 फीसदी गोबर रहेगा। गोबर के बराबर पानी के साथ ही इसमें सोडियम हाइडोक्साइड, टाइटिनियम ऑक्साइड, चूना, बाइंडर, लिंसेड ऑयल आदि केमिकल डाले जाएंगे।
-----

डिस्टेंपर और इमल्सन पेंट बनेंगे
प्लांट में दोनों तरह यानी डिस्टेंपरल और इमल्सन पेंट बनाए जाएंगे। इनके मूल्य की बात करें तो डिस्टेंपर पेंट बाजार में 120 रुपये प्रति लीटर और इमल्सन पेंट 225 रुपये प्रति लीटर बेचा जाएगा। जबकि बड़े ब्रांड के पेंट क्रमश: 250 और 350 रुपये लीटर मिलते हैं।
-----
जयपुर के संस्थान से होगा समझौता
खादी विलेज इंडस्ट्रीज कमीशन के तहत जयपुर में इंस्टीट्यूट है, जहां खादी इंडिया प्राकृतिक पेंट बनता है। नगर निगम उक्त के साथ समझौता करेगा। नगर निगम के सभी भवनों पर इसी पेंट का इस्तेमाल होगा। साथ ही जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन से भी इसी पेंट को खरीदकर इस्तेमाल करने का आग्रह किया जाएगा।


-----
नवादा रोड पर गोबर से पेंट बनाने का प्लांट अगले एक से डेढ़ महीने में चालू करने की योजना है। प्लांट के लिए भवन तैयार कर लिया गया है और मशीनें भी खरीद ली गई हैं। गोशाला को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में यह बड़ा कदम होगा।
गजल भारद्वाज, नगरायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed