फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Municipal Corporation will make paint from cow dung, machines installed in the plant

Saharanpur News: गोबर से पेंट बनाएगा नगर निगम, प्लांट में मशीनें स्थापित

Mon, 05 Feb 2024 12:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Mon, 05 Feb 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation will make paint from cow dung, machines installed in the plant
सहारनपुर के नवादा रोड ​स्थित नगर निगम का द्धारा बनाई गई बि​​​​​ल्डिंग में रखी गोबर से पेंट बनान
सहारनपुर। नगर निगम गोशाला से निकलने वाले गोबर से पेंट तैयार करेगा। पेंट भी एक नहीं अनेक खूबियों वाला होगा, जो बड़े ब्रांड के पेंट के मुकाबले सस्ता होगा। इस पेंट से शरीर को किसी प्रकार का नुकसान तो होगा ही नहीं। साथ ही यह एंटी बैक्टिरियल और एंटी फंगल भी होगा। नवादा रोड पर प्लांट का भवन तैयार है, जिसमें मशीनें भी स्थापित की जा चुकी हैं। नगर निगम जल्द ही प्लांट के संचालन के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी में है।
विज्ञापन


नवादा रोड पर नगर निगम द्वारा मां शाकंभरी कान्हा उपवन गोशाला का संचालन किया जा रहा है। इनमें एक ओर जहां गोमूत्र से गोनाइल यानी फिनाइल तैयार किया जा रहा है। वहीं गोबर गैस से जनरेटर चलाकर बिजली उत्पादित की जा रही है, जो गोशाला के काम आती है। इसके अलावा गोबर से कंडे, धूप बत्ती आदि बनाकर बेची जाती है। गोशाला में 200 से अधिक गोवंश है, जिनसे प्रतिदिन कई क्विंटल गोबर निकलता है। इस गोबर का बड़ा हिस्सा किसानों को बेचा जाता है, जिसका इस्तेमाल किसान खेतों में खाद के रूप में करते हैं। अब नगर निगम गोबर से पेंट भी बनाएगा। इसके लिए प्लांट तैयार किया गया है। प्लांट में दोनों तरह के यानी डिस्टेंपरल और इमल्सन पेंट बनाए जाएंगे। इनके मूल्य की बात करें तो डिस्टेंपर पेंट बाजार में 120 रुपये प्रति लीटर और इमल्सन पेंट 225 रुपये प्रति लीटर बेचा जाएगा। जबकि बड़े ब्रांड के पेंट क्रमश: 250 और 350 रुपये लीटर मिलते हैं।
विज्ञापन


गोबर से तैयार होने वाले पेंट के फायदे

निगम अधिकारियों का दावा है कि गोबर से तैयार होने वाले पेंट में हैवी मेटल्स नहीं होंगे। इसके अलावा यह इको फ्रेंडली, विषैला नहीं होगा, एंटी फंगल होगा यानी इससे त्वचा पर किसी प्रकार के दुष्प्रभाव नहीं होंगे। यह गंधहीन, आंखों में जलन नहीं करने वाला, हीट प्रोटेक्टिव यानी गर्मी को भवन के भीतर प्रवेश नहीं करने देगा। साथ ही अन्य बड़े ब्रांड के मुकाबले यह सस्ता होगा। बताया कि पेंट बनाने के लिए 20 से 30 फीसदी गोबर रहेगा। गोबर के बराबर पानी के साथ ही इसमें सोडियम हाइडोक्साइड, टाइटिनियम ऑक्साइड, चूना, बाइंडर, लिंसेड ऑयल आदि केमिकल डाले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोबर से पेंट बनाने का प्लांट लगभग तैयार है। मशीनें स्थापित की जा चुकी हैं। जल्द ही टेंडर की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जिसके बाद निगम की गोशाला से निकलने वाले गोबर का और बेहतर तरीके से सद्उपयोग किया जा सकेगा।
- डॉ. संदीप मिश्रा, पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed