फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Municipal Corporation will build 12 new toilets in the city

सहारनपुर: नगर निगम शहर में बनवाएगा 12 नए शौचालय

Thu, 09 Feb 2023 12:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 09 Feb 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation will build 12 new toilets in the city
सहारनपुर। नगर निगम शहर में 12 नए शौचालय बनवाएगा। इनमें आठ शौचालय सामुदायिक, जबकि शेष शौचालय सार्वजनिक होंगे। इन शौचालयों में प्रकाश की व्यवस्था के लिए सोलर पैनल लगाए जाएंगे। इस संबंध में नगर आयुक्त गजल भारद्वाज ने बुधवार को निर्माण विभाग और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

नए शौचालय पेपर मिल रोड स्थित कांशीराम कॉलोनी, पुल कम्बोहान के निकट स्थित मीट बाजार, खलासी लाइन क्षेत्र, दर्पण सिनेमा, कलक्ट्रेट, ट्रांसपोर्ट नगर, राकेश सिनेमा व जेल चुंगी क्षेत्रों में बनाए जाएंगे। इनके अलावा दाबकी रोड, चिलकाना बस स्टैंड, पुल जोगियान व सब्जी मंडी पुल के निकट भी स्थान चिह्नित किया गया है। नए शौचालयोंं और शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर बुधवार को हुई बैठक में नगरायुक्त ने निर्माण विभाग के सहायक अभियंताओं व सफाई निरीक्षकों को निर्देश दिए कि वह उक्त क्षेत्रों में आज ही स्थान चिह्नित कर लें, जिससे निर्माण जल्द से जल्द शुरू कराया जा सके। उन्होंने अपर नगरायुक्त एसके तिवारी को निर्देश दिए कि वह चिह्नित किए जाने वाले स्थानों पर शौचालयों के निर्माण की प्रक्रिया अविलंब शुरू कराएं। उन्होंने शहर में स्वच्छता अभियान को और गति देने के लिए डस्टबिन खरीदने तथा शहर को चार जोन में बांटकर दीवारों पर सकारात्मक संदेशों के साथ पेंटिंग कराने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में अपर नगरायुक्त राजेश यादव, एसके तिवारी, अधिशासी अभियंता अमरेंद्र गौतम, आलोक श्रीवास्तव, कर निर्धारण अधिकारी दिनेश यादव, सहायक अभियंता दानिश नकवी, लेखाधिकारी राजीव कुशवाह, जेडएसओ राजीव चौधरी, मुख्य सफाई निरीक्षक इंद्रपाल व चंद्रपाल सहित सभी सफाई निरीक्षक और निर्माण विभाग के अवर अभियंता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed