फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Municipal corporation will adopt petro card for transparency

पारदर्शिता के लिए पेट्रो कार्ड अपनाएगा नगर निगम

Thu, 01 Apr 2021 11:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Municipal corporation will adopt petro card for transparency
सहारनपुर। डीजल खरीद में पारदर्शिता लाने के लिए नगर निगम पेट्रो कार्ड व्यवस्था अपनाने जा रहा है। पेट्रो कार्ड व्यवस्था से निगम की गाड़ियों में डाले जाने वाले ईंधन में हेराफेरी नहीं हो सकेगी। वाहन चालक जितना भी डीजल लेगा उसका डाटा ऑनलाइन दर्ज हो जाएगा।
विज्ञापन

नगर निगम के वाहनों में डीजल का प्रति वर्ष खर्च करोड़ों रुपये में है। अकेले स्वच्छता में लगेे वाहनों पर प्रतिमाह करीब 40 लाख रुपये का ईंधन खर्च हो रहा है। अधिकारियों की गाड़ियों और नलकूपों पर लगे जेनरेटरों में ईंधन का खर्च अलग है। डीजल खरीद में गड़बड़ी को लेकर समय-समय पर सवाल उठते रहे हैं। इसके साथ पार्षदों द्वारा बोर्ड बैठकों में भी हंगामे हो चुके हैं। बीते दिनों हुई कार्यकारिणी समिति की बैठक में भी पार्षद आशुतोष सहगल ने डीजल खरीद में धांधली के आरोप लगाते हुए जांच कराने की मांग की थी। इस पर महापौर संजीव वालिया ने जांच समिति बनाई थी। जिसमें सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम को जांच अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन

अब नगर निगम डीजल खरीद के लिए पेट्रो कार्ड व्यवस्था लाने जा रहा है। इसमें निगम के वाहन चालक कार्ड के माध्यम से तेल की खरीद करेंगे। अधिकारियों का मानना है कि इससे डीजल खरीद में धांधली रुकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे कार्य करेगा पेट्रो कार्ड
नगर निगम के प्रत्येक वाहन का अलग पेट्रो कार्ड बनेगा, जो चालक के पास रहेगा। चालक पेट्रोल पंप से इसी कार्ड के जरिए ईंधन भरवाएगा। गाड़ी में ईंधन भरते ही ऑनलाइन दर्ज हो जाएगा कि किस गाड़ी में कितना ईंधन भरा गया है।
नलकूपों पर लगे हैं जेनरेटर
नगर निगम के नलकूपों पर जेनरेटर लगे हैं। इनके संचालन में भारी मात्रा में ईंधन खर्च होता है। नगर क्षेत्र में बड़े नलकूपों की संख्या 102 है, जबकि 60 छोटे नलकूप हैं। हालांकि जलकल विभाग के अधिकारियों का दावा है कि नलकूपों के जेनरेटर में ईंधन का खर्च बीते कुछ साल से काफी कम हुआ है।
वाहनों की स्थिति
स्वच्छता में लगे वाहन करीब 100
सीवर सफाई में लगे वाहन करीब 18
अधिकारियों के लिए सरकारी गाड़ियां करीब 10
अपडेट होगा जीपीएस
निगम की गाड़ियों में जीपीएस लगा है। नगर निगम पेट्रो कार्ड व्यवस्था लागू करने के साथ ही सभी गाड़ियों के जीपीएस को भी अपडेट करा रहा है। जिससे यह पता रहेगा कि गाड़ी कहां चल रही है और कितना चल रही है। इसके लिए गैराज के जेई को निर्देशित किया गया है।

ईंधन खर्च पर नजर रखने के लिए निगम पेट्रो कार्ड व्यवस्था लागू करने जा रहा है। पेट्रो कार्ड बनवाए जा रहे हैं। इस व्यवस्था के लागू होने पर डीजल खरीद का पूरा डाटा ऑनलाइन रहेगा। इससे डीजल खरीद व्यवस्था में पारदर्शिता आएगी।-अशोक प्रिय गौतम, सहायक नगरायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed