UP: अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, कार्रवाई से मचा हड़कंप, कार के छह दरवाजे किए जब्त, दुकानदारों से वसूला जुर्माना
Saharanpur News : सहारनपुर में अतिक्रमण पर बुलडोजर चला तो व्यापारियों में हड़कंप मच गया। इस दौरान निगम की टीम ने 170 टायर और कार के छह दरवाजे जब्त किए।
विस्तार
सहारनपुर में नगर निगम की टीम ने ढ़ोली खाल के कबाड़ी बाजार में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान के दौरान सड़क पर रखे गए कार के छह दरवाजे एवं 170 टायर जब्त किए गए। साथ ही 17 दुकानदारों से साढे़ आठ हजार रुपये जुर्माना वसूला गया।
बृहस्पतिवार को नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ दस्ता जेसीबी एवं ट्रैक्टर-ट्रॉलियां लेकर ढ़ोली खाल के कबाड़ी बाजार पहुंचा। इससे सड़क पर सामान फैलाकर रखने वाले दुकानदारों में हडकंप मच गया। कई दुकानदारों ने आनन फानन में अपना सामान सडक से उठाकर दुकानों में रख लिया। सड़क पर फैलाकर रखे सामान को निगम अधिकारियों ने जब्त कर लिया।
यह भी पढ़ें: Meerut: अब कंकरखेड़ा में आया तेंदुआ, मचा हड़कंप, दहशत से घरों में दुबके लोग, सीसीटीवी कैमरे में हुआ कैद
अतिक्रमण प्रभारी सुधीर शर्मा ने बताया कि निगम द्वारा 170 टायर, तीन बैंच, कारों के छह छोटे दरवाजे आदि सामान जब्त किया। इस सामान को ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में भरकर नगर निगम लाया गया है।
यह भी पढ़ें: यूपी मंत्रिमंडल विस्तार जल्द: RLD के एक विधायक का मंत्री बनना लगभग तय, ये बड़ा दांव चल सकते हैं चौधरी जयंत
इसके अलावा 17 अतिक्रमणकारी दुकानदारों से साढे़ आठ हजार रुपये जुर्माना भी वसूला गया है। इस दौरान प्रवर्तन दल एवं निगम के अधिकारी मौजूद रहे।