फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Leopard captured on cctv camera in kankar kehra of Meerut and panic among people

Meerut: अब कंकरखेड़ा में आया तेंदुआ, मचा हड़कंप, दहशत से घरों में दुबके लोग, सीसीटीवी कैमरे में हुआ कैद

Fri, 01 Mar 2024 11:11 AM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 01 Mar 2024 11:11 AM IST
सार

Meerut News : अब मेरठ के कंकरखेड़ा में भी तेंदुआ देखा गया। इससे लोगों में हड़कंप मच गया और लोग अपने-अपने घरों में दुबक गए। बताया गया कि तेंदुआ सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुआ है।

विज्ञापन
Leopard captured on cctv camera in kankar kehra of Meerut and panic among people
कंकरखेड़ा में तेंदुआ दिखा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में कंकरखेड़ा के आर्य नगर में शुक्रवार सुबह एक तेंदुआ मकान के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। मामले की जानकारी होने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। इस दौरान लोग घरों के अंदर दुबककर बैठ गए।

विज्ञापन


वहीं, तेंदुए की सूचना क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। जानकारी मिलने पर वन विभाग की टीम मौक पर पहुंची और एंदुए की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन

Leopard captured on cctv camera in kankar kehra of Meerut and panic among people
मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम। - फोटो : अमर उजाला

कंकरखेड़ा के सरधना रोड स्थित आर्य नगर निवासी अभय के मकान पर सीसीटीवी लगे हुए हैं। अभय ने बताया कि शुक्रवार सुबह लगभग पौने छह बजे एक तेंदुआ दिखाई दिया। इसी बीच एक बाइक सवार युवक सुबह के समय किसी काम से जा रहा था। इसी दौरान युवक का तेंदुए से आमना-सामना हो गया। तेंदुए को देखकर युवक ने बाइक रोक ली। युवक का कहना है कि बाइक की तेज लाइट को देखकर तेंदुआ दूसरी तरफ भाग गया। इस दौरान युवक ने घबराकर शोर मचा दिया। युवक का शोर सुनकर आसपास के लोग उसकी ओर दौड़ पड़े।

वहीं, क्षेत्र में तेंदुआ मिलने की सूचना पर कॉलोनी में हड़कंप मच गया। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग की टीम को मौके से तेंदुए के पैरों के निशान मिले। वन विभाग की टीम ने आसपास के क्षेत्र में तेंदुए की तलाश की। लेकिन तेंदुए का सुराग नहीं लग सका। वन विभाग की टीम तेंदुए को पकड़ने के लिए जाल बिछाने की तैयारी कर रही है।

यह भी पढ़ें: Meerut: लापता कारोबारी का शव मिलने से सनसनी, बाल नोंचे गए, चेहरे पर चोट के निशान, हत्या का आरोप

विज्ञापन

उधर, थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों को घरों के अंदर रहने की सलाह दी। थाना प्रभारी विष्णु कौशिक का कहना है कि एहतियात के तौर पर पुलिस को तैनात कर दिया गया है। साथ ही लोगों को जरूरी काम पर घर से बाहर निकालने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें: UP: पत्नी को देवर संग आपत्तिजनक हालत में देखा, विरोध करने पर जानलेवा हमला, पति ने लगाई कार्रवाई की गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed