फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   UP cabinet expansion will happen soon and one RLD MLA becoming minister is almost certain

यूपी मंत्रिमंडल विस्तार जल्द: RLD के एक विधायक का मंत्री बनना लगभग तय, ये बड़ा दांव चल सकते हैं चौधरी जयंत

Fri, 01 Mar 2024 03:25 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Fri, 01 Mar 2024 03:25 PM IST
सार

Baghpat News : यूपी मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द हो सका है। वहीं, यूपी मंत्रिमंडल में रालोद के एक विधायक को जगह मिल सकती है। माना जा रहा है कि रालोद के एक विधायक का मंत्री बनना लगभग तय है।

विज्ञापन
UP cabinet expansion will happen soon and one RLD MLA becoming minister is almost certain
चौधरी जयंत सिंह। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश में मंत्रिमंडल का विस्तार होने की चर्चाएं तेज हो गईं हैं। जहां दिल्ली में भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक हुई तो वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से मुलाकात की। इससे कयास लगाए जा रहे हैं कि यूपी में जल्द ही मंत्रिमंडल का विस्तार होने वाला है।  

विज्ञापन


वहीं, मंत्रिमंडल में रालोद के एक विधायक को शामिल किया जा सकता है। वैसे भी हाल ही में हुए राज्यसभा चुनाव में रालोद के सभी विधायकों ने भाजपा के प्रत्याशी के समर्थन में वोट किया था।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

माना जा रहा है कि यूपी मंत्रिमंडल विस्तार में आरएलडी के एक विधायक को मंत्री बनाया जा सकता है। कहा जा रहा है कि रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह मुस्लिम और गुर्जर चेहरे पर दांव खेलने की तैयारी में हैं।



यह भी पढ़ें: UP: पत्नी को देवर संग आपत्तिजनक हालत में देखा, विरोध करने पर जानलेवा हमला, पति ने लगाई कार्रवाई की गुहार

बताया गया कि आज यानी शुक्रवार को जेपी नड्डा और जयंत चौधरी की मुलाकात होगी। आज रालोद के साथ भाजपा का औपचारिक गठबंधन हो सकता है। सूत्र के अनुसार, भाजपा ने रालोद को बागपत, बिजनौर सीट दी है। यूपी में मंत्रिपरिषद विस्तार में रालोद के दो विधायक मंत्री बन सकते हैं। रालोद का एक कैबिनेट और एक राज्यमंत्री पद तय माना जा रहा है। सूत्र की मानें तो राजभर की पार्टी से सिर्फ राजभर मंत्री बनेंगे।

भाजपा यूपी में सहयोगी दलों ओम प्रकाश राजभर की सुभासपा (एक सीट), अपना दल (दो सीट), निषाद पार्टी (एक सीट) और रालोद (दो सीट) को छह सीटें देने पर सहमत हो गई है। संभावित मंत्रिमंडल विस्तार में ओमप्रकाश राजभर, दारा सिंह चौहान को मंत्री बनाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: Meerut: लापता कारोबारी का शव मिलने से सनसनी, बाल नोंचे गए, चेहरे पर चोट के निशान, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed