फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Municipal corporation paying electricity bills of people's homes

Saharanpur News: लोगों के घरों की बिजली के बिल चुका रहा नगर निगम

Thu, 07 Sep 2023 11:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Sep 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
Municipal corporation paying electricity bills of people's homes
-पथ प्रकाश की लाइनों पर लोगों ने जोड़े हुए हैं घरों के केबिल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। नगर निगम अनेक घरों की बिजली का बिल चुका रहा है। दरअसल, नगर निगम द्वारा महानगर में दी जा रही पथ प्रकाश की सुविधा के लिए खंभों पर खींची गई केबल लाइन पर कई लोगों ने अपने घरों के केबल जोड़े हुए हैं। इससे नगर निगम पर आर्थिक भार बढ़ रहा है।
पूरे महानगर में 60,653 हजार स्ट्रीट लाइटें लगी हैं। इनमें 54,000 लाइट ईईएसएल कंपनी की हैं, जबकि शेष लाइटें नगर निगम की हैं। लाइटों के लिए विद्युत खंभों पर नगर निगम ने अलग से केबल लाइन खींची हुई है। चूंकि शहर में विद्युत लाइनें केबल वाली हैं, जिन पर कटिया डालना संभव नहीं है। ऐसे में कई लोगों ने अपने केबल पथ प्रकाश के लिए खीची गई लाइन से जोड़े हुए हैं। यह लोग दिन में अपने केबल हटा लेते हैं, लेकिन रात होते ही फिर से जोड़ देते हैं।
विज्ञापन

नगर निगम के पथ प्रकाश विभाग के अधिकारियों को इसकी जानकारी है, लेकिन वह कार्रवाई नहीं कर पा रहे हैं। शहर की बाहरी कॉलोनियों, जिनमें 32 गांव भी शामिल हैं में हाल ही में शहर की बिजली आपूर्ति होनी है, जिसके लिए सभी लाइनें बदलकर केबल डाले जा रहे हैं, जो लोग अभी तक चोरी से कटिया डालकर लाइट जला रहे थे उन्होंने निगम की पथ प्रकाश की लाइन से अपने केबल जोड़ लिए हैं। अवर अभियंता अनुज कुमार का कहना है कि पथ प्रकाश की लाइन पर कटिया डालने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी। पथ प्रकाश प्रभारी भी मानते हैं कि निगम की लाइन से बिजली चोरी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
लाइटें हो रहीं खराब
पथ प्रकाश की लाइन पर घरेलू केबल जोड़ने के कारण लाइन पर जोर पड़ रहा है। इससे कहीं नगर निगम के केबल फुंक रहे हैं तो कहीं लाइटें खराब हो रहीं हैं। ऐसे में प्रतिदिन लाइट खराब होने की शिकायत आ रही है।

-----
प्रत्येक माह दो करोड़ का बिल
पूरे महानगर में एलईडी लाइटें लगी हैं। नगर निगम प्रत्येक माह विद्युत निगम को दो करोड़ रुपये का बिल जमा कराता है। कटिया डालने के बाद नगर निगम पर आर्थिक भार बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed