फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Municipal Corporation launched a campaign to remove illegal publicity material

Saharanpur News: नगर निगम ने अभियान चलाकर उतरवाई अवैध प्रचार सामग्री

Thu, 01 Feb 2024 02:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 01 Feb 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation launched a campaign to remove illegal publicity material
सहारनपुर। महानगर में अवैध होर्डिंग्स को लेकर अमर उजाला की तरफ से चलाए गए अभियान के बाद आखिरकार नगर निगम के अधिकारियों की नींद टूट गई। बुधवार को निगम की टीम ने जगह-जगह अवैध रूप से लगे होर्डिंग्स को उतारा, जिन्हें अपने कब्जे में ले लिया, साथ ही अवैध रूप से होर्डिंग्स लगाने वालों को चेतावनी दी की यदि दोबारा होर्डिंग्स या फ्लैक्स मिला तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

दरअसल, महानगर में सड़कों के किनारे अवैध रूप से लगे होर्डिंग्स और फ्लैक्स को लेकर अमर उजाला ने अभियान चलाया। 30 जनवरी को स्मार्ट सिटी की सूरत को बिगाड़ रहे अवैध होर्डिंग्स और फ्लैक्स और 31 जनवरी को पेड़ भी नहीं बख्शे, प्रकृति के सीने पर हो रहा प्रचार शीर्षक से समाचार प्रकाशित किए। इसके बाद नगर निगम की तरफ से अवैध प्रचार सामग्री उतारने के लिए टीम गठित की गई है। टीम ने बुधवार को सहायक नगरायुक्त शिवराज सिंह की मौजूदगी में निगम की टीम ने कई मार्गों से अवैध प्रचार सामग्री उतारी। टीम को निर्देश दिए गए कि कहीं पर भी अवैध रूप से होर्डिंग्स नहीं लगा होना चाहिए। नगर की इस कार्रवाई से अवैध तरीके से होर्डिंग्स लगाने वालों में भी बेचैनी बनी रही।
विज्ञापन

महानगर में प्रचार के लिए नगर निगम के यूनिपोल लगे हैं, साथ ही होर्डिंग के लिए प्वाइंट्स निर्धारित हैं, जिनका टेंडर छोड़ा गया है। लोगों को चाहिए कि वह इन्हीं के माध्यम से प्रचार करें। इनके अतिरिक्त सड़कों पर किसी भी प्रकार के होर्डिंग या फ्लैक्स लगाना गैरकानूनी है। अवैध प्रचार सामग्री को हटाने के लिए टीम अभियान चला रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राजेश कुमार यादव, अपर नगरायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed