फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Municipal corporation is asking the condition of patients by calling

नगर निगम फोन करके पूछ रहा मरीजों का हाल

Wed, 21 Apr 2021 11:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Municipal corporation is asking the condition of patients by calling
सहारनपुर। कोरोना रोगियों की परेशानी कम करने के लिए नगर निगम ने कंट्रोल रूम स्थापित किया है। बीते एक सप्ताह में कंट्रोल रूम में ढाई हजार से अधिक कॉल रिसीव की जा चुकी हैं। कोरोना का कोई भी मरीज कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 8476003003 पर कॉल करके अपनी समस्या बता सकता है।
विज्ञापन

नगर आयुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि शहर में कोरोना की रोकथाम के लिए निगम पहले से विशेष अभियान चला रहा है। इसमें सैनिटाइजेशन से लेकर बैरिकेडिंग आदि कराई जा रही हैं। कोविड-19 कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। यहां से फोन करके मरीजों से फीडबैक लिया जा रहा है। उनसे पड़ोस में सफाई के साथ दवा की उपलब्धता, ऑक्सीमीटर और थर्मामीटर आदि सुविधा के बारे में भी जानकारी ली जा रही है। यदि कोई मरीज किसी तरह की समस्या बताएगा तो उससे सीएमओ कार्यालय को अवगत कराया जाएगा। जिससे मरीज को लाभ मिल सके। उन्होंने बताया कि बीते एक सप्ताह में कंट्रोल रूम के नंबर पर ढाई हजार से अधिक कॉल आ चुकी हैं। नगरायुक्त ने बताया कि रोस्टर के अनुसार प्रतिदिन वार्डों, कंटेनमेंट जोन तथा सरकारी इमारतों को सैनिटाइज कराया जा रहा है। साथ ही चूना व मेलाथियान आदि का छिड़काव भी कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed