फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Municipal Corporation alert, illegal hoardings and flexes removed

Saharanpur News: नगर निगम चेता, हटाए गए अवैध होर्डिंग्स और फ्लैक्स

Sun, 15 Feb 2026 12:52 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 15 Feb 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation alert, illegal hoardings and flexes removed
खलासी लाइन से अवैध फ्लैक्स उतारता निगम का कर्मचारी। 
सहारनपुर। महानगर में अवैध होर्डिंग्स और फ्लैक्स को लेकर आखिरकार नगर निगम की नींद टूट गई। नगर निगम की तरफ से अभियान चलाकर बड़ी संख्या में महानगर के प्रमुख स्थानों से अवैध होर्डिंग्स और फ्लैक्स हटाए गए। इसके अलावा आसपास के दुकानदारों को भी चेताया गया कि किसी भी हालत में अपने इर्द-गिर्द अवैध होर्डिंग और फ्लैक्स न लगने दें। बता दें, कि महानगर में काफी स्थानों पर अवैध रूप से होर्डिंग्स और फ्लैक्स लगाए गए हैं। इसकी एक वजह यह भी है कि अभी तक प्रचार-प्रसार के लिए नगर निगम की तरफ से केवल 126 प्वाइंट ही निर्धारित है। ऐसे में अवैध रूप से होर्डिंग्स और फ्लैक्स की संख्या भी बढ़ जाती है। नगर निगम अक्सर दावा करता है कि अवैध होर्डिंग्स और फ्लैक्स पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसे लेकर अमर उजाला की तरफ से अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

नए शहर के अलावा पुराने शहर की भी फोटो समेत खबरें प्रकाशित की गई, जहां-जहां अवैध होर्डिंग्स और फ्लैक्स लगे हैं। खबरें प्रकाशित होने के बाद नगर निगम के अधिकारियों की नींद टूटी। नगर निगम की तरफ से यूनिपोल और बाईपोल के लिए नई संभावनाएं तलाशने के लिए समिति का गठन किया गया। इसके अलावा शनिवार को बड़े स्तर पर अभियान चलाकर शहर से अवैध होर्डिंग्स और फ्लैक्स हटाए गए।
विज्ञापन


इन स्थानों से हटाए गए अवैध होर्डिंग्स और फ्लैक्स
नगर निगम की टीम ने अभियान चलाकर कोर्ट रोड, प्रद्युमन नगर,आवास विकास और दरा शिवपुरी आदि कई स्थानों से अवैध होर्डिंग्स और फ्लैक्स हटाए। टीम ने चेताया कि अवैध होर्डिंग्स और फ्लैक्स दोबारा लगाया गया तो जुर्माने की कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
अभियान चलाकर कुछ स्थानों से अवैध होर्डिंग्स और फ्लैक्स हटाए गए हैं। रोजाना कुछ स्थान निर्धारित कर वहां से अवैध होर्डिंग्स और फ्लैक्स हटाए गए। किसी भी हालत में अवैध होर्डिंग्स और फ्लैक्स नहीं लगने दिए जाएंगे।

- श्रुति माहेश्वरी, प्रभारी विज्ञापन नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed