फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Mumbai Indians selected Aaqib Khan

मुंबई इंडियंस ने किया आकिब खान का चयन

Wed, 24 Mar 2021 11:02 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
Mumbai Indians selected Aaqib Khan
मुंबई इंडियंस ने किया आकिब खान का चयन
विज्ञापन

सहारनपुर। गांव संसारपुर में परचून की दुकान चलाने वाले अब्दुल्ला खान के बेटे आकिब खान का चयन मुंबई इंडियंस टीम में प्रैक्टिस गेंदबाज के रूप में हुआ है। वह दो माह तक टीम के साथ रहेंगे।

आकिब खान उत्तर प्रदेश की रणजी टीम के सदस्य हैं। इससे पहले वह विजय हजारे ट्रॉफी में भी शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं। सहारनपुर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के निदेशक अकरम सैफी ने बताया कि आकिब के प्रदर्शन को देखते हुए मुंबई इंडियंस ने उन्हें चुना है। आकिब के साथ देश भर से नौ और गेंदबाजों का चयन किया गया है। एसोसिएशन के सचिव लतीफउर्रहमान का कहना है कि एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाले आकिब के लिए यह बड़ी उपलब्धि है। एसोसिएशन के अध्यक्ष अमर गुप्ता, रवि सिंघल, योगेश गुप्ता, अमित सेठी, साजिद उमर, राजकुमार राजू, सैयद मशकूर, परविंदर सिंह, पाली कालड़ा, राकेश शर्मा, विक्की चौधरी, सत्यम शर्मा, वकार अहमद आदि ने आकिब के चयन पर खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed