सहारनपुर। जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि को भाजपाइयों ने बलिदान दिवस के रूप में मनाया ।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को प्रत्येक बूथ पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि दी। मंडल स्तर पर वर्चुअल बैठक आयोजित कर डॉ. मुखर्जी के जीवनकाल पर प्रकाश डाला। दिल्ली रोड स्थित कार्यालय पर महानगर अध्यक्ष राकेश जैन ने पुष्पांजलि अर्पित कर कहा कि जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाकर केंद्र की मोदी सरकार ने जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपने को साकार किया। यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। महापौर संजीव वालिया ने कहा राष्ट्रवाद की स्थापना के लिए डॉ. मुखर्जी ने जनसंघ की स्थापना की। पूर्व विधायक राजीव गुंबर ने अपने बूथ पर श्रद्घांजलि अर्पित करते हुए कहा कि सही मायनों में मोदी सरकार ने न सिर्फ मुखर्जी के सपने का साकार किया। मंडल स्तर पर आयोजित बैठकों में पूर्व विधायक लाज कृष्ण गांधी, हेमंत अरोड़ा, दिनेश सेठी, अमित गगनेजा, केएल अरोड़ा, तेज क्वात्रा, विनोद चोजड़, साहब सिंह पुंडीर, अश्वनी रविदासी ने विचार रखे। इसमें पूर्व विधायक रविंद्र मोल्हू, मुकेश चौधरी, कार्यक्रम संयोजक मनोज ठाकुर, संदीप रावत, मीडिया प्रभारी गौरव गर्ग, जसबीर मोघा, अरुण गुप्ता, वर्षा चोपड़ा, राजू सिंह, सुधीर पंवार आदि रहे।

अपने निवास पर डॉ.श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्वांजलि अर्पित करते - फोटो : SAHARANPUR