{"_id":"66ae9b91d27aab8ef10523e6","slug":"msu-convocation-on-september-5-preparations-begin-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-128728-2024-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: एमएसयू का दीक्षांत समारोह पांच सितंबर को, शुरू हुई तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: एमएसयू का दीक्षांत समारोह पांच सितंबर को, शुरू हुई तैयारी
Sun, 04 Aug 2024 02:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 04 Aug 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय का दूसरा दीक्षांत समारोह पांच सितंबर को होना प्रस्तावित है। विश्वविद्यालय प्रशासन सफल आयोजन की तैयारी में जुटा है। सभी महाविद्यालयों को सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की सूची उपलब्ध कराने को कहा गया है। जिससे कि टॉपर्स का चयन किया जा सके।
कुलसचिव/परीक्षा नियंत्रक वीरेंद्र कुमार मौर्य ने बताया कि सभी संबद्ध महाविद्यालयों एवं संस्थानों में संचालित परंपरागत, व्यावसायिक एवं एनईपी पाठ्यक्रमों की आंतरिक, प्रयोगात्मक, मौखिक एवं प्रोजेक्ट परीक्षाएं निपट चुकी हैं। चूंकि पदक के लिए सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थियों का चयन किया जाना है। ऐसे में महाविद्यालयों और संस्थानों को उक्त परीक्षाओं में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं की सूची उपलब्ध कराने को कहा गया है। क्योंकि बिना सूची प्राप्त हुए मेधावियों का चयन करना मुमकिन नहीं है। महाविद्यालयों और संस्थानों को अतिशीघ्र सूची आठ अगस्त 2024 तक उपलब्ध कराने को कहा गया है।
-- -- --
एमए संस्कृत की परीक्षा 12 अगस्त को
सहारनपुर। एमए संस्कृत दूसरे वर्ष के व्यक्तिगत विद्यार्थियों की पेपर कोड-030882 की मौखिक परीक्षा 12 अगस्त को मुन्नालाल एंड जयनारायण खेमका गर्ल्स कॉलेज में होगी। इसमें मुन्नालाल कॉलेज के साथ ही 101, 103, 104, 106, 126, 151, 162, 193 और 210 कोड वाले महाविद्यालयों के विद्यार्थी भी शामिल होंगे। प्राचार्य प्रो. पंकज छाबड़ा ने संबंधित विद्यार्थियों को प्रथम वर्ष की अंकतालिका एवं प्रवेश पत्र के साथ 12 अगस्त की सुबह दस बजे उपस्थित होने को कहा है।