{"_id":"69fe358be455b469fc0c93b4","slug":"mri-machine-may-arrive-soon-government-seeks-report-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-175006-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: जल्द आ सकती है एमआरआई मशीन, शासन ने मांगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: जल्द आ सकती है एमआरआई मशीन, शासन ने मांगी रिपोर्ट
Sat, 09 May 2026 12:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 09 May 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। एसबीडी जिला अस्पताल के लिए स्वीकृत एमआरआई मशीन जल्द आ सकती है। इसके लिए शासन ने अस्पताल प्रबंधन से फिर अपडेट रिपोर्ट मांगी है, जो बनाकर भेज दी गई है। एमआरआई की सुविधा शुरू होने से मरीजों को निजी अस्पतालों में नहीं जाना पड़ेगा।
एसबीडी जिला अस्पताल 320 बेड का है। ओपीडी में रोजाना एक हजार से अधिक मरीज आते हैं। इनके अलावा इमरजेंसी में भी 150 से अधिक मरीज दिखाने पहुंचते हैं। अस्पताल में अभी तक सीटी स्कैन, डिजिटल एक्सरे, डायलिसिस की सुविधा है। एमआरआई मशीन को स्थापित करने के लिए अस्पताल परिसर में भवन पिछले करीब पांच साल से बना हुआ है।
मशीन की भी पूर्व में शासन से स्वीकृति मिल गई थी। इसके बाद से शासन स्तर पर मशीन को लेकर लगातार रिपोर्ट मांगी जा रही है।
बीते सप्ताह शासन ने फिर से एमआरआई मशीन के लिए अपडेट रिपोर्ट मांगी है। इसमें भवन की स्थिति, जनरेटर की सुविधा, ओपीडी और आईपीडी में कितने मरीज आ रहे, स्टाफ कितना आदि की जानकारी भेजने के लिए कहा गया है। अब उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही एसबीडी जिला अस्पताल में एमआरआई की सुविधा मिलने लगेगी।