फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   MP visits medical college, starts picking up garbage himself

Saharanpur News: मेडिकल कॉलेज पहुंचे सांसद, खुद उठाने लगे कूड़ा

Tue, 09 Jun 2026 12:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
MP visits medical college, starts picking up garbage himself
मेडिकल कॉलेज में निरीक्षण के दौरान कूड़ा उठाकर डस्टबिन  - फोटो : मोनिका कुमारी
- सांसद इमरान मसूद ने किया निरीक्षण, पंखे भी मिले बंद, सुधार की जरूरत
विज्ञापन

- मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री से मिलेंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने राजकीय मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। इस दौरान कॉलेज परिसर में गंदगी देखकर खुद ही कूड़ा उठाने लगे। पंखे बंद मिले। दवाइयों बाहर की लिखी जा रही थी। इस लेकर प्राचार्य और सीएमएस को निर्देश दिए गए। इसके साथ ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए जल्द ही मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री से मिलेंगे।
सांसद इमरान मसूद सोमवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे। कॉलेज परिसर में दवा काउंटर के पास चिप्स के खाली रैपर और कोल्डड्रिंक की खाली बोतलें देखीं। इस पर उन्होंने खुद ही जमीन से उठाकर डस्टबिन में डाला। इस दौरान उन्हें ऐसा करने से सीएमएस रोकते रहे। इसके साथ ही दवा काउंटर पर मरीजों के लिए लगे कुछ पंखे भी बंद पाए। इलाज के लिए पहुंचे मरीजों से भी सांसद ने बातचीत कर स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। बाहर से दवा लिखने की शिकायत मिली। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई और सीएमएस को निर्देश दिए।
विज्ञापन

सांसद इमरान मसूद ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। कुछ कमियां हैं, जिनमें सुधार की जरूरत है। बाहर की दवाइयां नहीं लिखनी चाहिए। इसके अलावा पैरामेडिकल स्टाफ की कमी है। हार्ट मरीजों के लिए कैथलैब को लेकर जल्द ही मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य से मिलेंगे, ताकि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

-- खुद भी जागरूक होना पड़ेगा
सांसद इमरान मसूद ने कहा कि स्वच्छता केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि आम नागरिकों की भी है। उन्हें भी जागरूक होना पड़ेगा। मेडिकल कॉलेज परिसर में कचरा डालने के लिए डस्टबिन उपलब्ध हैं तो उनका उपयोग किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed