{"_id":"67e5a3b21c85869d9707ea77","slug":"mp-imran-masood-raised-issues-related-to-energy-production-and-cost-saharanpur-news-c-30-1-sha1004-145781-2025-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: सांसद इमरान मसूद ने ऊर्जा उत्पादन और लागत से जुड़े मुद्दों को उठाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: सांसद इमरान मसूद ने ऊर्जा उत्पादन और लागत से जुड़े मुद्दों को उठाया
Fri, 28 Mar 2025 12:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 28 Mar 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। सांसद इमरान मसूद ने देश की ऊर्जा उत्पादन क्षमता और उसकी लागत से जुड़े मुद्दों को लोकसभा में उठाया। उन्होंने पूछा कि 2015 से अब तक देश की उत्पादन क्षमता कितनी रही है और इसमें वृद्धि के लिए सरकार ने क्या कदम उठाए हैं। कोयले के आयात से बिजली उत्पादन की लागत में वृद्धि को कम करने के लिए क्या प्रयास किए जा रहे हैं।
सांसद इमरान मसूद के संसदीय कार्य प्रभारी विपिन जैन ने बताया कि सांसद के उठाए गए प्रश्नों के जवाब ऊर्जा मंत्री श्रीपद नाइक ने दिए। उन्होंने बताया कि मार्च 2014 में देश की उत्पादन क्षमता 2,48,554 मेगावट थी। जो फरवरी 2025 में बढ़कर 4,70,448 मेगावाट हो गई है। कोयला आधारित विद्युत संयत्रों की क्षमता 1,39,663 मेगावाट से बढ़कर 2,15,193 मेगावाट हो गई है। नवीकरणीय ऊर्जा की क्षमता वर्तमान में 2,14,678 मेगावाट है। वित्त वर्ष 2022-23 और 2023-24 के बीच औसत बिजली खरीद लागत में 5 पैसे की कमी आई है। बिजली उत्पादन लागत कम करने के लिए बिजली एक्सचेंज की स्थापना, घरेलू कोयले के उपयोग में लचीलापन, ट्रांसमिशन शुल्क में छूट, तकनीकी सुधार शामिल है। इसके अलावा सरकार अन्य कई ठोस कदम उठा रही है।