फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   MP Imran and former MLA Masood Akhtar appeared in the court

Saharanpur News: अदालत में सांसद इमरान और पूर्व विधायक मसूद अख्तर हुए पेश

Thu, 15 Aug 2024 01:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 15 Aug 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
MP Imran and former MLA Masood Akhtar appeared in the court
सहारनपुर। विधानसभा चुनाव के दौरान से आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने के मामले में सांसद इमरान मसूद और पूर्व विधायक मसूद अख्तर सहित उनके समर्थक एमपीएमएलए कोर्ट में पेश हुए। इस मामले में दस आरोपी नामजद और 300 अज्ञात के खिलाफ अदालत में मामला विचाराधीन है।
विज्ञापन

वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता लगी थी। इसके साथ ही कोरोना को देखते हुए सरकार ने एक जगह भीड़ एकत्र होने को लेकर गाइडलाइन जारी की थी, लेकिन अंबाला रोड स्थित एक सभागार में चुनाव को लेकर सांसद इमरान मसूद और पूर्व विधायक मसूद अख्तर सहित उनके समर्थक मौजूद थे। तब पुलिस ने सांसद इमरान मसूद और मसूद अख्तर और उनके समर्थकों सहित 300 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। जांच के बाद पुलिस ने विशेष न्यायाधीश एमपीएमएलए कोर्ट प्रियंका वर्मा की अदालत में चार्जशीट दाखिल की थी। विशेष लोक अभियोजक के मुताबिक, मामले में बुधवार सांसद इमरान मसूद, पूर्व विधायक मसूद अख्तर, चौधरी इसरार, उमेश, गुलफाम अंसारी, ओमपाल सिंह सहित अन्य समर्थक अदालत में पेश हुए हैं। मामले में सुनवाई के बाद इनके फाइलों पर हस्ताक्षर कराए गए। सरकार की तरफ से विशेष लोक अभियोजक गुलाब सिंह मामले में पैरवी कर रहे हैं। उधर, पुलिस 300 अज्ञात की पहचान करने में भी जुटी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed