फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   MP Haji Fazlur Rahman may leave BSP

Saharanpur News: बसपा का दामन छोड़ सकते हैं सांसद हाजी फजलुर्रहमान

Sun, 03 Dec 2023 11:15 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 03 Dec 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
MP Haji Fazlur Rahman may leave BSP
बसपा सांसद हाजी फजलुर्रहमान
- समर्थकों की सलाह के बाद ले सकते हैं बड़ा फैसला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सहारनपुर। अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर सर्द मौसम में सियासी पारा गरमाता जा रहा है। बसपा भी पूरी तरह चुनावी मोड में आ गई है। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि माजिद अली को लोकसभा प्रभारी बनाया गया है। राजनीतिक जानकारों की मानें तो बसपा में जिसे लोकसभा प्रभारी बनाया जाता है, उसे ही टिकट दिया जाता है। ऐसे में बसपा के टिकट पर 2019 में सांसद बने हाजी फजलुर्रहमान पार्टी का दामन छोड़ सकते हैं। इसको लेकर समर्थकों के साथ सांसद मंथन कर रहे हैं और जल्द चौंकाने वाला ऐलान कर सकते हैं।
लोकसभा 2024 के चुनाव में ज्यादा समय नहीं बचा है। राजनीतिक दलों में प्रत्याशियों को लेकर मंथन शुरू हो गया है। रविवार को पार्टी हाईकमान के निर्देश के बाद बसपा के वेस्ट यूपी प्रभारी शमशुद्दीन राइन ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि माजिद अली को लोकसभा प्रभारी बनाया है। राजनीतिक जानकारों की मानें तो बसपा माजिद अली को चुनावी मैदान में उतार सकती है। ऐसे में 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा-बसपा गठबंधन के दौरान बसपा के टिकट पर चुनाव लड़कर सांसद बने हाजी फजलुरर्हमान को इस बार टिकट न मिलने की आशंकाएं जताई जा रही हैं। वहीं, सूत्र बताते हैं कि सांसद और पार्टी के बीच इन दिनों सबकुछ ठीक नहीं है।
विज्ञापन

ऐसे में सांसद हाजी फजलुर्रहमान बसपा का दामन छोड़ सकते हैं। जल्द हाजी फजलुरर्हमान बड़ा फैसला ले सकते हैं। ऐसा हुआ तो जिले की सियासत में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बसपा से ही लड़े थे महापौर का चुनाव

सांसद हाजी फजलुरर्हमान निर्दलीय सभासद भी रह चुके हैं। इसके साथ ही वह कांग्रेस और राष्ट्रीय लोकदल में भी रहे, लेकिन लंबे समय से वह बसपा में है। बसपा के टिकट पर ही उन्होंने 2017 में महापौर का चुनाव भी लड़ा था, लेकिन वह हार गए थे। फिर 2019 में बसपा के टिकट पर चुनाव लड़कर सांसद बने।

- अखिलेश से रहीं नजदीकियां, सपा में जाने की चर्चा तेज

सांसद हाजी फजलुर्रहमान भले ही बसपा के टिकट पर चुनाव लड़कर सांसद बने हों, लेकिन उस समय सपा और बसपा का गठबंधन था। सांसद बनने के बाद से हाजी फजलुर्रहमान की सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से बेहद नजदीकियां रहीं हैं। कई ऐसे मौके आए, जब सांसद हाजी फजलुर्रहमान और अखिलेश यादव एक साथ दिखे। पिछले दिनों पूर्व विधायक के बेटे की शादी में अखिलेश यादव देवबंद आए थे। तब, हाजी फजलुर्रहमान के साथ उनका फोटो खूब वायरल हुआ था। विधानसभा चुनाव में जब अखिलेश यादव सहारनपुर आए थे, तब भी सांसद के परिवार ने उनसे मुलाकात की थी। वहीं, चर्चा है कि हाजी फजलुर्रहमान जल्द सपा का दामन थाम सकते हैं। सपा के टिकट पर ही लोकसभा चुनाव में ताल ठोक सकते हैं।

-------
वर्जन:
वह लोकसभा चुनाव की तैयारी कर रहे हैं। समर्थकों संग भी इसको लेकर मंथन किया जा रहा है, जो उनके समर्थकों का फैसला होगा, उसी आधार पर वह आगे की रणनीति बनाएंगे। ---हाजी फजलुर्रहमान, सांसद बसपा

बसपा सांसद हाजी फजलुर्रहमान

बसपा सांसद हाजी फजलुर्रहमान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed