फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   MP expresses opposition to CAA during address

अभिभाषण के दौरान सांसद ने सीएए पर विरोध जताया

Sat, 01 Feb 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
MP expresses opposition to CAA during address
सहारनपुर। सांसद हाजी फजलुर्रहमान ने शुक्रवार को संसद के बजट सत्र के पहले दिन महामहिम राष्ट्रपति के अभिभाषण के दौरान सीएए, एनआरसी और एनपीआर का जोरदार विरोध किया। सांसद हाजी फजलुर्रहमान ने इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ नो एनसीआर, नो सीएए, नो एनपीआर लिखा पोस्टर भी दिखाया और कहा कि जब तक ये क़ानून वापस नहीं हो जाता या इसमें दूसरे समुदाय की तरह मुसलमानों को शामिल नहीं किया जाता, वह इसका विरोध करते रहेंगे।
विज्ञापन

संसद से बाहर सांसद हाजी फजलुर्रहमान ने आकर कहा कि ये सरकार केवल बातें करती है और जुमलेबाजी कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार में शामिल मंत्री गोली मारने की भाषा बोल रहे हैं जामिया के छात्र के साथ गोलीकांड इसी का परिणाम है इसकी न्यायिक जांच होनी चाहिए। सांसद हाजी फजलुर्रहमान ने कहा कि नागरिकता संशोधन अधिनियम संविधान को खत्म करने की साजिश है क्योंकि संविधान में सब धर्मों को बराबर का अधिकार दिया गया है लेकिन इस क़ानून में मुस्लिम समुदाय को अलग करना संविधान का विरोध है। सांसद हाजी फजलुर्रहमान ने कहा कि पूरा देश आज सड़कों पर उतरा हुआ है और संविधान को बचाने की लड़ाई को लड़ने का काम कर रहा है लेकिन ये सरकार अहंकार में लोगों की आवाज को सुन नहीं पा रही है और उनकी आवाज को कुचलने के काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed