{"_id":"5847031b4f1c1bf959448d96","slug":"moving-car-on-fire-killing-the-driver-jumped-saved","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती हुई कार में आग लगी चालक ने कूद कर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलती हुई कार में आग लगी चालक ने कूद कर बचाई जान
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Wed, 07 Dec 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
जलती हुई कार।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के अंबेहटा में सोमवार की रात सड़क पर दौड़ रही अल्टो कार आग का गोला बन गई। चालक ने कूद पर जान बचाई। जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी।
खेड़ा अफगान निवासी दिलशाद सोमवार की रात करीब आठ बजे आल्टो कार लेकर अंबेहटा से गांव लौट रहा था। जैसे ही दिलशाद अंबेहटा से कुछ दूरी पर खेड़ा अफगान की ओर पहुंचा तो कार में अचानक आग लग गई।
इससे पहले दिलशाद कुछ समझ पाता आग की लपटे तेज होने लगी। दिलशाद ने किसी तरह कार से कूदकर अपनी जान बचाई। गाड़ी में आग लगने की खबर पाते ही बड़ी संख्या में लोग और पुलिस मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
आग पर पानी और मिट्टी डालकर काबू पाया। परंतु तब तक कार पूरी तरह से जल चुकी थी। आग लगने का कारण वायर में स्पार्किंग माना जा रहा है।